उद्योग जगत

Nike की इस छोटी सी गलती से इस इंसान को हुआ करोड़ों का मुनाफा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

आमतौर पर जब किसी प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग में गलती होती है तो उसकी कीमत घट जाती है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है Nike का ये जूता, जो लाखों में नहीं बल्कि एक करोड़ रुपए से भी अधिक का बिका।

Jan 11, 2019 / 03:22 pm

Dimple Alawadhi

Nike की इस छोटी सी गलती से इस इंसान को हुआ करोड़ों का मुनाफा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। आमतौर पर जब किसी प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग में गलती होती है तो उसकी कीमत घट जाती है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है Nike का ये जूता, जो लाखों में नहीं बल्कि एक करोड़ रुपए से भी अधिक का बिका। खास बात ये है कि ये जूता एक बड़ी गलती से बना है।


ये थी Nike की गलती

दरअसल Nike के Air Jordan में ‘रिवर्स शैटर्ड बैकबोर्ड’ लगा था। यानी इस जूते के पिछले हिससे में Nike का उलटा लोगो लगा था। हालांकि ये कंपनी की बड़ी गलती है लेकिन इससे किसी का नुकसान नहीं बल्कि फायदा हुआ है। इससे पहले भी 2018 में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब Nike Air Jordan के ‘Gold Toe’ में ऐसा ही एक मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट था। उस समय वह जूता करीब 69 लाख रुपए का बिका था।


जूते ने ऐसे खोली इस व्यक्ति की किस्मत

इस जूते को Andrea Canziani ने ऑनलाइन ऑर्डर किया था। जब Canziani को ये जूता मिला तो उसने देखा कि इसमें मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है। जूता 7 नंबर का था। लेकिन कंपनी की इस गलती ने Canziani को मालामाल बना दिया और उसके हाथों जैकपॉट लग गया। ऐसा तब हुआ जब Canziani ने इस जूते को बेचने का निर्णय लिया। Canziani ने ये जूता एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा का बेचा।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Home / Business / Industry / Nike की इस छोटी सी गलती से इस इंसान को हुआ करोड़ों का मुनाफा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.