उद्योग जगत

शादी करने पर 65 करोड़ रुपए दे रही है ये मॉडल, ये है शर्त

वफादारी के गुण के कारण यह मॉडल भारतीय लड़के से शादी करना चाहती है।

Sep 20, 2018 / 06:15 pm

Manoj Kumar

शादी करने पर 65 करोड़ रुपए दे रही है ये मॉडल, ये है शर्त

नई दिल्ली। अपने मनपसंद साथी से शादी करना हर किसी का सपना होता है। इसके लिए लड़का हो या लड़की कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। आज हम आपको एक एेसी ही मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने मनपसंद लड़के से शादी करना चाहती हैं। 65 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन इस मॉडल का कहना है कि वह जिससे भी शादी करेंगी, उसे अपनी सारी संपत्ति दे देंगी। हालांकि, इस मॉडल ने अपने मनपसंद लड़के के लिए एक शर्त रखी है। शर्त के अनुसार वह जिस लड़के से शादी करेंगी, वह भारतीय होना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि भारतीय लड़के शादी करने वाली मॉडल कौन और वह भारतीय लड़के से ही शादी क्यों करना चाहती हैं—
इस देश की रहने वाली है यह मॉडल

भारतीय लड़के से शादी करने की इच्छुक मॉडल रूस की एक प्रसिद्ध मॉडल है। इस मॉडल का नाम एेना है। एेना को दुनिया की मशहूर प्लस साइज मॉडल में गिना जाता है। एेना के पास इस समय करीब 65 करोड़ रुपए की संपत्ति है। एेना का कहना है कि वह केवल भारतीय लड़के से शादी करना चाहती हैं। एेना के अनुसार, जो भी लड़का उनसे शादी करेगा, उसे वह अपनी सारी संपत्ति दे देंगी।
इसलिए भारतीय लड़के से शादी करना चाहती हैं एेना

दुनिया की हर लड़की चाहती है कि जिससे भी वह शादी करे, वह उसके प्रति वफादार होना चाहिए। भारतीय लड़के पत्नियों के प्रति वफादारी और अपनी सूझबूझ के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। यही कारण है कि विदेशी लड़कियां भारतीय लड़कों से शादी करने की इच्छा रखती हैं। भारतीय लड़कों की इसी खूबी के कारण ही रशियन मॉडल एेना को भारतीय लड़के भा गए हैं और उन्होंने शादी करने वाले लड़के को अपनी 65 करोड़ रुपए की संपत्ति देने का एेलान कर दिया है। एेना का यह एेलान आजकल सोशल मीडिया में छाया हुआ है।

Home / Business / Industry / शादी करने पर 65 करोड़ रुपए दे रही है ये मॉडल, ये है शर्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.