script2018 में लोगों ने बिजनेस से जुड़ी इन बातों को किया सर्च, टॉप पर रहा आधार लिंक | Topped Google's Search Trends In India This Year | Patrika News

2018 में लोगों ने बिजनेस से जुड़ी इन बातों को किया सर्च, टॉप पर रहा आधार लिंक

locationनई दिल्लीPublished: Dec 29, 2018 12:24:00 pm

Submitted by:

Ashutosh Verma

2018 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए की-वर्ड की लिस्ट गूगल ने जारी की है। इस लिस्ट में ये बताया गया है कि 2018 में लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया है।

google

2018 में लोगों ने बिजनेस से जुड़ी इन बातों को किया सर्च, टॉप पर रहा आधार लिंक

नई दिल्ली। 2018 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए की-वर्ड की लिस्ट गूगल ने जारी की है। इस लिस्ट में ये बताया गया है कि 2018 में लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया है। लोगों ने सिर्फ एक्‍टर, एक्‍ट्रेस, फन, मनोरंजन और खेल के बारे में ही सर्च नहीं किया है। ऐसी कई और भी चीजें है जिनके बारे में लोगों ने सर्च कर जानकारी हासिल की है। आईए हम आपको बताते हैं कि कारोबार, फाइनेंस और बिजनेस की दुनिया में लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च कर जानकारी हासिल की है।

2018 में लोगों ने ये सबसे ज्यादा सर्च किया

सबसे पहले बात करते हैं हाउ टू (कैसे करें) कैटेगरी की। इस कैटेगरी में लोगों ने सबसे ज्यादा आधार को मोबाइल नंबर से कैसे लिंक करें के बारे में सर्च किया है। ये सर्च हाउ टू कैटेगरी में दूसरे नंबर पर रही है। तो वहीं इसके बाद लोगों ने बिटकाइन में निवेश कैसे करें को सबसे ज्यादा सर्च किया है। ये सर्च गूगल लिस्च में पांचवे नंबर पर रही है। लोगों ने इसी पीएम मोदी की स्कीम आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी खूब सर्च किया है। लेकिन लोगों इस स्कीम में सबसे ज्यादा जो सर्च किया वो है आयुष्मान भारत योजना के लिए कैसे अर्जी दें।

बिजनेस से जुड़ी इन बातों को लोगों ने किया सर्च

बिजनेस और इंडस्ट्रियल कैटेगरी में लोगों ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, रेलवे रिक्रूटमेंट कंट्रोल बोर्ड, मटका सट्टा, डाउ जोंस इंडेक्स जैसे टॉपिक सर्च किए गए। फाइनेंस सेक्टर में सबसे ज्यादा लोगों ने पीसी ज्वेलर्स को सबसे ज्यादा सर्च किया। आपको बता दें कि इस कंपनी का शेयर 2018 में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में रहा। इसके बाद फाइनेंस कैटेगरी में डाउजोंस इंडस्ट्रियल इंडेक्स सर्च किया गया। शेयरिंग, टीसीएस और पासबुक भी लोगों ने गूगल पर बहुत सर्च किया।

बैंक से जुड़ी इन बातों को लोगों ने सबसे ज्यादा किया सर्च

लोगों ने आईआरसीटीसी अकाउंट लॉगिन को सबसे ज्यादा सर्च किया। इसके बाद ईपीएफओ पासबुक, पीसीजे शेयर प्राइज, पीसी ज्वेलर्स शेयर प्राइस, टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट्स सर्च किया गया। टीएमबी इंटरनेट बैंकिंग, एचईजी शेयर प्राइस, इंफीबीम शेयर प्राइज, एसबीआई पर्सनल बैंकिंग और एचडीएफसी नेटबैकिंग भी खूब सर्च किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो