1) साल 2008 में इरफान पठान ने किया था कारनामा
IPL इतिहास में सबसे पहले ये कारनामा दिग्गज इरफान पठान ने किया था। साल 2008 में मुंबई के खिलाफ हुए मैच में पठान ने ये उपलब्धि हासिल की थी। पठान उस समय पंजाब टीम का हिस्सा थे। पठान का क्रिकेट करियर शानदार रहा था। IPL में भी उन्होंने अपना जौहर दिखाया। पठान ने IPL में 103 मैच खेले और 80 विकेट उन्होंने अपने नाम किए।

2) लसिथ मलिंगा ने झटके थे दो विकेट
मलिंगा को IPL के सबसे सफल गेंदबाजों में गिना जाता है। मुंबई की तरफ से उन्होंने गेंदबाजी करते हुए कई कारनामे किए। मलिंगा ने IPL के 122 मैचों में 170 विकेट अपने नाम किए है। खैर मलिंगा ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 20वां ओवर मेडन डाला था। मलिंगा ने इस ओवर में दो विकेट लेकर कोई रन नहीं दिया।

3) जयदेव उनादकट ने ली थी हैट्रिक
साल 2017 के IPL में उनादकट ने ये कारनाम किया था। पुणे की तरफ से खेलते हुए जयदेव ने हैदराबाद के खिलाफ 20वां ओवर मेडन फेंका था। जयदेव ने इस ओवर में तीन विकेट झटककर हैट्रिक ली थी। इस मुकाबले में जयदेव ने कुल पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। जयदेव की शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।

4) उमरान मलिक की घातक गेंदबाजी
IPL 2022 के 28वें मुकाबले में उमरान मलिक ने ये कारनामा किया। हैदराबाद से खेलते हुए पंजाब किंग्स के तीन बल्लेबाजों को उमरान ने अंतिम ओवर में बाहर का रास्ता दिखाया। हैदराबाद को इस ओवर में कुल चार विकेट मिले थे। उमरान ने इस ओवर में एक भी रन नहीं दिया। उन्हें इस कारनामे के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। मलिक की घातक गेंदबाजी की बदौलत ही हैदराबाद को इस मुकाबले में जीत मिली।
