कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी को अभी तक काफी निराश किया है। इस साल T-20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी होगा। इस लिहाज से सभी प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों को अच्छा परफॉर्म करना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। भारतीय टीम के कुछ बड़े खिलाड़ी अभी तक IPL में कुछ खास नहीं कर पाए है। हम आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो IPL में फ्लॉप साबित हुए है।
1) विराट कोहली
बैंगलोर के लिए खेल रहे विराट कोहली इस बार बिल्कुल भी लय में नहीं लग रहे हैं। विराट का अगर IPL इतिहास देंखे तो काफी शानदार रहा है। नाम के हिसाब से अभी तक उन्होंने अपना दम नहीं दिखाया। कोहली ने IPL में छह हजार से ऊपर रन बनाए हैं। इस बार उनकी खराब फॉर्म नजर आ रही है। लगातार दो मैचों में वो शून्य पर आउट हुए। IPL 2022 में अभी तक कोहली 8 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने सिर्फ 119 रन बनाए है। शायद इस तरह का गेम उनका आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। भारतीय टीम के लिए भी ये चिंता का विषय है।

2) रवींद्र जडेजा
चेन्नई की कप्तानी इस बार जडेजा कर रहे हैं लेकिन उनकी बल्लेबाज में इसका दबाव साफ नजर आ रहा है। चेन्नई की टीम की हालत भी इस बार खराब रही है। आठ मैचों में सिर्फ दो मैचों में चेन्नई को जीत मिली है। इस साल जडेजा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। जडेजा ने अभी तक आठ मुकाबलों में सिर्फ 93 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी जडेजा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए है। अभी तक सिर्फ वो पांच ही विकेट ले पाए है।

3) रोहित शर्मा
मुंबई की हालत इस साल IPL में सभी को पता है। लगातार आठ मुकाबलों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की बल्लेबाजी बिल्कुल भी लय में इस बार नहीं लगे। कप्तान रोहित शर्मा भी फ्लॉप नजर आए और कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित शर्मा ने आठ मुकाबलों में 153 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के नाम के हिसाब से ये आंकड़ा बहुत ही कम है। रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट भी इस बार काफी खराब रहा है।

4) शार्दुल ठाकुर
ठाकुर ने चेन्नई से खेलते हुए कई कारनामे बल्लेबाजी और गेंदबाजी में किए। इस बार दिल्ली से खेलते हुए वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए है। इस तरह के प्रदर्शन से टीम इंडिया में उनकी वापसी संभव नहीं लग रही है। शार्दुल को नाम के हिसाब से इस बार दिल्ली में मौका दिए जा रहे हैं। अभी तक अपनी पांच पारियों में वो सिर्फ 90 रन बना पाए। गेंदबाजी में भी उनका कमाल इस बार नहीं दिख रहा है। अभी तक सिर्फ चार विकेट उन्होंने लिए है।
