script4 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने कभी IPL में खेला था लेकिन सीमित अवसरों के बाद गुमनामी में चले गए | 4 overseas players you did not know played in ipl | Patrika News

4 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने कभी IPL में खेला था लेकिन सीमित अवसरों के बाद गुमनामी में चले गए

locationनई दिल्लीPublished: May 16, 2022 12:48:03 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

कुछ ऐसे विदेशी खिलाड़ी भी थे जो IPL में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और सीमित अवसरों के बाद गुमनामी में चले गए। आइए हम आपको इन क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं।

IPL दुनिया की सबसे बड़ी लीग है। हर साल कुछ बड़े खिलाड़ी इस लीग से बाहर निकलकर आते हैं। कई खिलाड़ी इस समय IPL की खोज है। अगर ये लीग नहीं होती तो शायद ये खिलाड़ी गुमनाम हो जाते। भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों ने भी IPL में अच्छा प्रदर्शन कर अपन देश की टीम में जगह बनाई है। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जो इस लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और गुमनाम हो गए। आइए कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं।

1) माइकल क्लिंगर

माइकल क्लिंगर का ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में बहुत बड़ा नाम हैं। खासतौर पर घरेलू सीरीज में हमेशा उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। क्लिंगर ने IPL 2011 कोच्चि टस्कर्स के लिए खेला था। ये उनका पहला और आखिरी सीजन था। इस सीजन में उन्होंने 4 मैच खेले और सिर्फ 73 रन बनाए। IPL में इसके बाद दोबारा वो नजर नहीं आए।
2019_11image_16_28_175715723dh-ll.jpg

2) डिलन डू प्रीज

प्रीज के बारे में भी बहुत कम लोग जानते होंगे। IPL 2009 में प्रीज ने बैंगलोर की तरफ से खेला था। दक्षिण अफ्रीका की घरेलू सीरीज में प्रीज के नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। प्रीज ने डेब्यू मैच में तीन विकेट चटकाए थे। इस सीजन प्रीज ने कुछ दो मुकाबले खेले थे और चार विकेट लिए थे।

ये भी पढ़ें- दिग्गज क्रिकेटर Andrew Symonds को ‘Roy’ क्यों कहा जाता था? जानिए मजेदार कहानी
du_pree.jpg

3) मोर्ने वान विक

साल 2009 में कोलकाता के लिए मोर्ने वान विक खेल चुके हैं। अपने डेब्यू मैच में ही विक ने 43 रनों की शानदार पारी खेली थी। विक ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले थे और कुछ 167 रन बनाए थे। दिल्ली के खिलाफ विक ने सर्वाधिक स्कोर 74 रन बनाए थे। इस सीजन के बाद विक कभी नजर नहीं आए।
jp-duminy-says-morne-van-wyk-takes-sleeping-pills-during-2011-world-cup-match-against-india-lg.jpg

4) टायरन हेंडरसन

हेंडरसन ने साल 2009 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था। उन्हें टी-20 मैच खेलने का बहुत अनुभव था, इस वजह से ही राजस्थान ने उन्हें अपनी टीम में लिया था। इस सीजन वो सिर्फ दो ही मुकाबले खेल पाए और सिर्फ 11 रन उन्होंने बनाए। एक विकेट भी उन्होंने इन दो मैचों में अपने नाम किया था।
hnd.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो