1) भुवनेश्वर कुमार
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम है। भुवनेश्वर कुमार इस समय हैदराबाद की टीम से खले रहे हैं। IPL के हर सीजन में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की है। IPL इतिहास में देखा जाए तो भुवनेश्वर कुमार अभी तक कुल 1441 डॉट गेंद फेंक चुके हैं। कुमार ने अभी तक IPL में 143 मैच खेले हैं और वो 152 विकेट ले चुके हैं।
ये भी पढ़ें- T-20 और वनडे दोनों में हैट्रिक लेने वाले 4 महान गेंदबाज, दिग्गज ने झटके थे 4 गेंद में 4 विकेट 
2) सुनील नरेन
दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन मौजूद है। इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वो खेल रहे हैं। सुनील ने अभी तक कुल 1405 डॉट गेंद फेंकी है। सुनील की गेंद खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए कभी आसान नहीं रहा है। नरेन अभी तक 146 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 151 विकेट लिए है।

2) सुनील नरेन
दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन मौजूद है। इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वो खेल रहे हैं। सुनील ने अभी तक कुल 1405 डॉट गेंद फेंकी है। सुनील की गेंद खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए कभी आसान नहीं रहा है। नरेन अभी तक 146 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 151 विकेट लिए है।

3) रवि अश्विन
भारतीय स्पिनर रवि अश्विन ने हमेशा अपनी फिरकी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नचाया है। IPL में अभी तक वो 1400 डॉट गेंद फेंक चुके हैं। IPL में कई फ्रेंचाइजी से अश्विन खेल चुके हैं। IPL 2022 में वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा है। IPL में अभी तक अश्विन 179 मुकाबले खेल चुके हैं और उन्होंने 154 विकेट लिए है।

4) हरभजन सिंह
भज्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हरभजन रिटायरमेंट ले चुके हैं और अब वो कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं। IPL में हरभजन ने भी 1314 डॉट बॉल फेंकी है। हरभजन ने भी अलग-अलग फ्रेंचाइजी से खेला। हरभजन ने IPL में 163 मैच खेले और 150 विकेट लिए।

5) लसिथ मलिंगा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को खेलना हर किसी के बात नहीं है। अब उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है। कई साल तक उन्होंने मुंबई इंडियंस से खेला और अपना शानदार योगदान गेंदबाजी में दिया। मलिंगा ने IPL में 1228 डॉट बॉल फेंकी। मलिंगा ने 122 मुकाबले खेले और 170 विकेट लिए।
