script6 करोड़ 75 लाख के खिलाड़ी ने IPL से अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर चौंकाया, CSK को बहुत बड़ा झटका | Ambati Rayudu has announced his retirement from the IPL | Patrika News

6 करोड़ 75 लाख के खिलाड़ी ने IPL से अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर चौंकाया, CSK को बहुत बड़ा झटका

locationनई दिल्लीPublished: May 14, 2022 01:37:30 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

चेन्नई के अहम खिलाड़ी ने IPL से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। जानिए इस खिलाड़ी ने ट्विटर पर क्या बयान दिया।

Ambati Rayudu has announced his retirement from the IPL

इस खिलाड़ी ने लिया रिटायरमेंट

क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने IPL से रिटायरमेंट ले लिया है। IPL 2022 का सीजन उनका अंतिम होगा और इसके बाद वो क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। अंबाती रायुडू ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान किया है।

IPL में अंबाती रायुडू का करियर बहुत शानदार रहा

टीम इंडिया से खेलते हुए अंबाती रायुडू का करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे। IPL में जरूर उन्हें कामयाबी मिली। शुरूआत में मुंबई इंडियंस से उन्होंने खेला। जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में भी उनकी एंट्री हुई थी। हालांकि वो राजनीति का शिकार भी हो गए थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स में उन्हें खेलने का मौका मिला। साल 2010 में मुंबई से खेलते हुए उन्होंने IPL में अपना डेब्यू किया था। पिछले कुछ सालों से चेन्नई से लगातार वो अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। चेन्नई के मिडिल ऑर्डर में हमेशा उनकी जगह पक्की रही। खैर उन्होंने अब रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। अगले साल से IPL खेलते हुए वो नजर नहीं आएंगे। चेन्नई ने इस साल मेगा ऑक्शन में अंबाती को 6 करोड़ 75 लाख में अपने साथ जोड़ा था।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 से 7.25 करोड़ का दिग्गज खतरनाक चोट के कारण हुआ बाहर,शाहरुख खान की टीम KKR को बड़ा झटका

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1525375188333760512?ref_src=twsrc%5Etfw
अंबाती रायुडू ने टीम इंडिया के लिए 55 वनडे मैच खेले और 1694 रन बनाए। सिर्फ 6 ही टी-20 इंटरनेशनल मैच वो खेल पाए। IPL में उनके आंकड़े बहुत ही जबरदस्त रहे हैं। IPL में अभी तक वो 187 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 4187 रन बनाए हैं। अंबाती ने एक सेंचुरी और 22 अर्धशतक भी जड़े हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो