आईपीएल

IPL का सीजन 12 इन बड़े विवादों की वजह से रहेगा याद , जब माही ने भी खोया था आपा

एमएस धोनी गुस्से में उलझ गए थे अंपायरों से
विराट कोहली भी दो बार भिड़े थे अंपायरों से
मांकडिंग विवाद के चलते अश्विन आए थे सुर्खियों में

नई दिल्लीMay 13, 2019 / 12:33 pm

Kapil Tiwari

Big Controversy in IPL

नई दिल्ली। IPL का 12वां सीजन अब खत्म हो गया है। रविवार को मुंबई इंडियंस ने बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हरा दिया। मुंबई ने चौथी बार खिताब पर कब्जा किया।

मैदान पर खिलाड़ियों को आया बहुत गुस्सा

IPL का ये सीजन कई मायनों में याद रखा जाएगा। कई घटनाएं इस सीजन में ऐसी हुईं कि उन्हें शायद भूला नहीं जा सकता। वहीं दूसरी तरफ कुछ घटनाओं ने टूर्नामेंट को शर्मिंदा भी किया। खिलाड़ियों का गुस्सैल स्वभाव मैदान पर देखने को मिला। दुनिया भर में कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी तक को मैदान पर गुस्सा आ गया और अंपायरों से भिड़ गए। कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने गुस्से के कारण इस टूर्नामेंट को कलंकित किया।

ये हैं IPL सीजन 12 के बड़े विवाद, जो रहे चर्चाओं में

 

विराट कोहली का गुस्सा अंपायरों पर दिखा

इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन 12 खराब अंपायरिंग के साथ शुरु हुआ था, लेकिन खिलाड़ियों ने जिस तरह अपने गुस्से को मैदान पर जाहिर किया उसकी वजह से इस सीजन को हमेशा याद किया जाएगा। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एक मैच के दौरान बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और अंपायर लॉन्ग के बीच बहस हो गई। ये बहस अंपायर के फैसले पर हुई थी। कहा ये भी गया था कि इसके बाद गुस्से से तमतमाए लॉन्ग अंपायर रूम के दरवाजे को लात मारकर तोड़ दिया था।

मलिंगा की नो बॉल पर भड़क गए थे विराट कोहली

हर कोई जानता है कि विराट कोहली काफी गुस्सैल स्वभाव के हैं और ऐसा देखने को भी मिला। इस सीजन में विराट कोहली 2 बार अंपायरों से उलझे। बैंगलोर और मुंबई के मैच में अंपायर ने मलिंगा के नो बॉल की अनदेखा कर दिया था, जिसकी वजह से आरसीबी मैच हार गई थी। इसके बाद भी विराट आग-बबूला हुए थे। उस मैच में बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा था। अंपायर की इस गलती को लेकर खुद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आवाज उठाई थी।

Dhoni angry

कैप्टन कूल ने खोया था आपा

क्रिकेट फैंस गुस्सैल खिलाड़ियों में किसी का भी यकीन कर लें, लेकिन कैप्टन कूल के नाम से फेमस एमएस धोनी का गुस्सा आना तो यकीन करने लायक नहीं था, लेकिन ऐसा हुआ। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एमएस धोनी मैदान पर अंपायरों से उलझ गए। यहां भी हाइट की एक नो बॉल को लेकर मैदान से बाहर बैठे धोनी अंपायरों से उलझने के लिए मैदान के अंदर आ गए थे। धोनी का एंग्री फेस इससे पहले किसी ने भी नहीं देखा था। बीसीसीआई ने इसके लिए धोनी पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना भी लगाया था।

 

Mankding

अश्विन का मांकडिंग विवाद भी रहेगा हमेशा याद

आईपीएल सीजन 12 में आखिरी कोई मांकडिंग विवाद को कैसे भूल सकता है। जोंस बटलर और आर अश्विन के बीच हुए इस विवाद ने एक नई बहस को जन्म दे दिया था। दरअसल, राजस्थान के खिलाफ एक मैच में अश्विन द्वारा गेंद फेंकने से पहले ही नॉन स्ट्राइक पर खड़े राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर क्रीज से बाहर निकल गए थे, जिसके बाद अश्विन ने नॉन-स्ट्राइकर छोर की बेल्स गिराकर उन्हें रनआउट कर दिया था। अश्विन के इस रनआउट को कई लोगों ने सही बताया है तो कई लोगों अश्विन पर जमकर भड़ास निकाली।

Home / IPL / IPL का सीजन 12 इन बड़े विवादों की वजह से रहेगा याद , जब माही ने भी खोया था आपा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.