दिल्ली ने मार्श को 6.5 करोड़ में खरीदा था
दिल्ली कैपिटल्स को एनरिच नोर्ट्जे की इंजरी से पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। अब ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श का दिल्ली के लिए उपलब्ध नहीं होना टीम के लिए बड़ी क्षति है। दिल्ली कैपिटल्स ने मार्श को आईपीएल मेगा ऑक्शन में 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। मार्श को पाकिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज खत्म होने के बाद 6 अप्रैल को दिल्ली की टीम से जुड़ना था। लेकिन अब उनकी उपलब्धता चोट की स्थिति पर निर्भर करेगी।
IPL 2022 : डेट-टाइमिंग से लेकर वेन्यू तक जानें IPL 15 का पूरा शेड्यूल
मिचेल मार्श के 3 बेस्ट रिप्लेसमेंट प्लेरयर
खबरों के अनुसार मार्श आईपीएल 2022 से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए कौन सा विदेशी खिलाड़ी मार्श का बेस्ट रिप्लेसमेंट हो सकता है। दिल्ली में मिचेल मार्श को रिप्लेस करने के लिए श्रीलंका की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान दसुन शनाका का नाम सबसे आगे हैं। शनाका के अलावा डेविड वीज और बेन कटिंग भी इस दौड़ में शामिल है।
दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, ललित-अक्षर की जोड़ी बनी हीरो
मार्श के कूल्हे में लगी चोट
ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान आरोन फिंच ने सोमवार को कहा कि मार्श रविवार को फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। उनका स्कैन कराया गया है जिसे जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मार्श के कूल्हे में चोट लगी है। हमें लगता है कि वह प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुआ। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि उसकी स्थिति कैसी है लेकिन कल जिस तरह से उसकी स्थिति थी मुझे नहीं लगता कि वह इस सीरीज में खेल पाएगा।