scriptबनना चाहते थे फौजी, किस्‍मत ने बनाया क्रिकेटर, ऐसी है Delhi Capitals के मैच विनर की कहानी | Delhi Capitals rovman powell says cricketer become soldier | Patrika News

बनना चाहते थे फौजी, किस्‍मत ने बनाया क्रिकेटर, ऐसी है Delhi Capitals के मैच विनर की कहानी

locationनई दिल्लीPublished: May 11, 2022 07:56:21 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के प्रमुख बल्‍लेबाज ने इस बार अपने जीवन को लेकर इस बार बड़ा खुलासा किया है। उनके जीवन की असली कहानी सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जानिए इस खिलाड़ी ने बताया कि वो क्रिकेटर नहीं होते तो क्‍या बनते?

Delhi Capitals rovman powell says cricketer become soldier

दिल्ली कैपिटल्स का मैच विनर खिलाड़ी

दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) इस समय IPL 2022 में अपने प्रदर्शन से छाए हुए है। काफी कम समय में उन्होंने अपना अच्छा नाम बना लिया। दिल्ली के लिए अभी तक वो मैच विनर रहे हैं। रोवमैन पॉवेल के लिए ये सफर इतना आसान नहीं रहा है। इस बार उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी एक बात का और खुलासा किया है।
रोवमैन पॉवेल ने अभी तक किया जबरदस्त प्रदर्शन

दिल्ली के लिए कुछ बेहतरीन पारियां अभी तक रोवमैन पॉवेल खेल चुके हैं। दिल्ली ने इस बार रोवमैन पॉवेल को मेगा ऑक्शन में 2.8 करोड़ रूपए में खरीदा था और ये फैसला एकदम सही था। शुरूआती मैचों में रोवमैन पॉवेल का जलवा देखने को नहीं मिला लेकिन बाद में उन्होंने लय पकड़ ली थी। रोवमैन पॉवेल ने इसके बाद अपनी ताकत दिखाई और छक्कों की बरसात की। दिल्ली की टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। आने वाले मैच उन्हें अच्छे रनरेट से जीतने होंगे। इसमें सबसे बड़ी भूमिका रोवमैन पॉवेल की होगी। रोवमैन पॉवेल का ऑलराउंडर प्रदर्शन रहेगा तो दिल्ली की टीम के लिए अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें- ताजमहल में प्रपोज और South Africa में शादी, इस हसीना के इश्क में क्लीन बोल्ड हुए थे ABD


दिल्ली कैपिटल्स के रोवमैन पॉवेल ने दिया बहुत बयान

रोवमैन पॉवेल ने दिल्ली कैपिटल्स से बात करते हुए अपने जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मैं एक छोटे से गांव में पैदा हुआ हूं। हमारा प्रमुख कमाई का साधन खेती है। मेरा बचपन से लक्ष्य था कि मैं अपने परिवार की गरीबा दूर करूंगा। मैंने क्रिकेट खेलने की पहले से सोची थी। क्रिकेट अच्छा जा रहा था। मेरे पेशेवर क्रिकेटर बनने से पहले मैं फौजी बनने जा रहा था। अगर क्रिकेटर नहीं बनता तो फिर सोल्‍जर बनकर देश की सेवा करता।दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मुझे अपने परिवार के हिस्‍से की तरह अपनाया हैं। टीम के सभी लोग मेरे साथ हैं। मेरा दिन खराब भी रहता है तब भी सभी उत्साह बढ़ाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो