script‘भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं- IPL 2022 जीतने के बाद Hardik Pandya का बयान | hardik pandy says i want to win the world cup for india | Patrika News

‘भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं- IPL 2022 जीतने के बाद Hardik Pandya का बयान

locationनई दिल्लीPublished: May 30, 2022 04:10:01 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

IPL 2022 की ट्राफी जीतने के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने लक्ष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने के लेकर क्या कहा?

hardik pandy says i want to win the world cup for india

hardik pandya

IPL 2022 की ट्राफी गुजरात टाइटंस ने अपने नाम की। बीती रात गुजरात ने राजस्थान को शानदार मुकाबले में हराया। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार इतिहास रचा। खैर पांड्या ने पहली बार कप्तानी करते हुए IPL की ट्राफी अपने नाम कर ली। अब उन्होंने अपने लक्ष्य के बारे में भी बता दिया है। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना है।

गुजरात की बड़ी जीत

फाइनल मुकाबले में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आलराउंडर प्रदर्शन किया। हार्दिक ने पहले गेंद के साथ 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए और इसके बाद बल्ले से 34 रनों की उपयोगी पारी खेली। गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से मात देते हुए जबरदस्त जीत हासिल की। IPL में गुजरात की टीम ने पहली बार हिस्सा लिया था। लीग मैचों में भी गुजरात ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अंकतालिका में वो नंबर वन की पोजिशन पर रहे थे। क्वालीफायर-1 में गुजरात ने राजस्थान को हराया था। गुजरात ने सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 में किसको क्या अवॉर्ड मिला, देखिए पूरी लिस्ट
हार्दिक पांड्या ने दिया दिल छू देने वाला संदेश

हार्दिक पांड्या से उनके अगल लक्ष्य के बारे में भी सवाल पूछा गया था। पांड्या ने कहा, चाहे कुछ भी जाए मैं भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं। मेरे पास जो कुछ भी है सब कुछ दे दूंगा। मैं हमेशा से टीम को आगे रखता हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा योगदान देना चाहता हूं। भारत के लिए खेलना हमेशा से सपना सच होने जैसा रहा है, चाहे मैंने कितने भी मैच खेले हों। देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए हमेशा खुशी की बात रही। लॉन्ग टर्म, शॉर्ट टर्म, मैं वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं, चाहे कुछ भी हो जाए।

ये भी पढ़ें- 3 बल्लेबाज जिनके दम पर IPL 2022 की चैंपियन बनी Gujarat Titans, सभी टीमों को किया परेशान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो