scriptDC Vs MI LIVE : मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में दिल्ली को 40 रनों के बड़े अंतर से हराया | IPL 12 DC vs MI LIVE at firoz shah kotla stadium delhi | Patrika News

DC Vs MI LIVE : मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में दिल्ली को 40 रनों के बड़े अंतर से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Apr 18, 2019 11:29:06 pm

Submitted by:

Mazkoor

मुंबई ने अपनी टीमें किए दो बदलाव
बेन कटिंग और जयंत यादव को किया एकादश में शामिल
दिल्ली उतरी है बिना बदलाव के

DC vs MI LIVE

DC Vs MI LIVE : मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर ली बल्लेबाजी

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस के लिए पांड्या बंधुओं ने पांचवें विकेट के लिए ताबड़तोड़ 54 रन जोड़कर दिल्ली कैपिटल्स के सामने को जीत के लिए 169 का लक्ष्य रखा।

LIVE अपडेट्स

दिल्ली की बल्लेबाजी

– पांड्या बंधुओं की शानदार बल्लेबाजी के बाद मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने भी दिखाया दम और दिल्ली को 9 विकेट पर 128 रन पर रोक कर 40 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस तरह वह अंक तालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

– पंत के आउट होने के बाद पटेल और मौरिस ने मिलकर दिल्ली का स्कोर 100 रन पार पहुंचाया। लेकिन रन रेट काफी ऊपर चला गया है। इसलिए दिल्ली के लिए लक्ष्य काफी मुश्किल हो गया है। इस बीच मौरिस भी 11 रन के निजी स्कोर पर आउट। जीत के लिए अब चाहिए 18 गेंद पर 62 रन।

– 14वें ओवर में ऋषभ पंत भी आउट हो गए। दिल्ली करीब-करीब हार की कगार पर पहुंच चुकी है। जीत के लिए उसे अब भी 93 रन चाहिए। विकेट बचे हैं पांच।

– शिखर धवन के जाने के बाद दिल्ली के बल्लेबाजों की लाइन लग गई। एक के बाद एक तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी दिल्ली। टीम का स्कोर 11 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 65 रन।

– दिल्ली का दूसरा विकेट पृथ्वी शॉ के रूप में गिरा। 20 रन बनाकर आउट। इसके बाद अगले ओवर में कोलिन मुनरो भी तीन रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन।

– मुंबई इंडियंस से जीत के लिए मिले 169 के लक्ष्य के सामने दिल्ली ने ठोस शुरुआत की। एक तरफ से शिखर धवन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की तो पृथ्वी शॉ ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी संभाली और पहले सात ओवर में अपनी टीम का स्कोर एक नुकसान के 50 रन के पार पहुंचा दिया। हालांकि 35 रन के निजी स्कोर पर शिखर धवन आउट होकर पैवेलियन लौट गए। दिल्ली का स्कोर 7 ओवर में एक विकेट पर 52 रन।

– दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन बल्लेबाजी करने उतरे।

मुंबई की बल्लेबाजी

– यादव के आउट होने के बाद क्रुणाल पांडया (37) और हार्दिक पांडया (32) दोनों ने अच्छे हाथ दिखाते हुए टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। इस तरह मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 168 रन बनाकर दिल्ली को जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि आखिरी ओवर में हार्दिक आउट हो गए।

– 16वें ओवर में 26 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव भी आउट। मुंबई का स्कोर 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 104 रन।

– तीन विकेट गिरने के बाद मुंबई ने काफी धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए अपने सौ रन 14वें ओवर में पूरे किए। टीम का स्कोर 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन।

– सूर्यकुमार यादव और डिकॉक के बीच गलतफहमी हुई और 35 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पैवेलियन लौट गए। मुंबई का स्कोर 10 ओवर में 75 रन।

– रोहित शर्मा के आउट होने के बाद प्रमोट कर तीसरे नंबर पर आए कटिंग भी आउट होकर पैवेलियन लौट गए। मुंबई का स्कोर 9 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 70 रन।

– अच्छी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके रोहित शर्मा। सातवें ओवर के पहली ही गेंद पर 30 रन के निजी स्कोर पर अमित मिश्रा ने उन्हें बोल्ड मार दिया। टीम का स्कोर 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 59 रन।

– टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को रोहित शर्मा और डिकॉक ने शानदार शुरुआत दिलाई। पावर प्ले के छह ओवरों में टीम का स्कोर पहुंचाया पचास पार। मुंबई का स्कोर 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 57 रन।

– पिच पर बल्लेबाजी बल्लेबाजी करने आए मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक।

दिल्ली-मुंबई दोनों की स्थिति एक जैसी

आईपीएल 2019 में दिल्ली और मुंबई दोनों टीमों की स्थिति कमोबेश एक जैसी है। दोनों टीमों ने आठ-आठ मुकाबले खेले हैं और दोनों टीमों के खाते में पांच जीत और तीन हार आई है। अंक तालिका में भी दोनों के समान 10 अंक हैं। बस बेहतर रन रेट के कारण दिल्ली दूसरे तो मुंबई तीसरे स्थान पर है।

दिल्ली की टीम अपरिवर्तित तो मुंबई ने किए दो बदलाव

इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि मुंबई इंडियंस ने दो बदलाव किए हैं। मुंबई ने ईशान किशन की जगह बेन कटिंग को और जेसन बेहरनडॉर्फ की जगह जयंत यादव को अपनी टीम में शामिल किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, बेन कटिंग, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और कीरन पोलार्ड।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो