scriptIPL FINAL Live : चेन्नई को एक रन से हराकर मुंबई ने चौथी बार किया खिताब पर कब्जा | ipl 12 final MI Vs CSK live match update score at hyderabad | Patrika News

IPL FINAL Live : चेन्नई को एक रन से हराकर मुंबई ने चौथी बार किया खिताब पर कब्जा

locationनई दिल्लीPublished: May 12, 2019 11:38:51 pm

Submitted by:

Mazkoor

वाटसन का एकल प्रयास गया बेकार
लसित मलिंगा ने आखिरी गेंद पर विकेट लेकर मुंबई को जिताया
मुंबई इंडियंस ने चौथी बार जीता खिताब

IPL

IPL

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन के फाइनल में मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक (29) और कीरोन पोलार्ड (41 नाबाद) की तेज पारियों की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर चेन्नई के सामने जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन इस लक्ष्य के काफी करीब जाकर चेन्नई चूक गई और उसे एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह से मुंबई ने सबसे अधिक चौथी बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया।

Live अपडेट

चेन्नई की बल्लेबाजी

– शेन वॉटसन के अथक प्रयास के बावजूद मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर खिताब पर किया चौथी बार कब्जा।

– 16वें ओवर में मुंबई के सौ रन पूरे। मुंबई को जीत के लिए चाहिए 24 गेंद पर 42 रन।

– 13वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी रन आउट होकर पैवेलियन लौट गए। चेन्नई मुश्किल में। चेन्नई का स्कोर 13 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 82 रन।

– दसवें ओवर में रैना का विकेट खोने के बाद अगले ओवर में चेन्नई ने अगले ओवर में एक और विकेट गंवा दिया। अंबाती रायडू एक रन बनाकर आउट हो गए। क्रीज पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने आए हैं। चेन्नई का स्कोर 11 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 73 रन।

– राहुल चाहर ने सुरेश रैना को अपनी फिरकी में फंसाया और इस तरह चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा। लेकिन मुंबई 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर मजबूत स्थिति में है। रैना सिर्फ आठ रन बना सके।

– प्लेसिस के आउट होने के बाद चेन्नई की तरफ से रैना बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने वॉटसन के साथ मिलकर और कोई नुकसान नहीं होने दिया। टीम का स्कोर पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर 53 रन तक पहुंचा दिया।

– प्लेसिस और वॉटसन चेन्नई को दिलाई तेज शुरुआत। लेकिन चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने प्लेसिस को फंसा कर पैवेलियन भेजा। प्लेसिस ने 13 गेंद पर बनाए 26 रन। चेन्नई का स्कोर 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 33 रन।

– मुंबई से जीत के लिए मिले 150 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चेन्नई के ओपनर फॉफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन बल्लेबाजी करने उतरे।

मुंबई की पारी

– आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड के दो चौकों की मदद से मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में 149 रन बनाए। इस तरह चेन्नई को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया।

– इमरान ताहिर ने ईशान किशन को भी 23 रन के स्कोर पर आउट कर पैवेलियन भेजा। मुंबई का स्कोर 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 102 रन।

– यादव के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में क्रुणाल पांड्या भी आउट हो गए। टीम का स्कोर 13 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 90 रन।

– सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन दोनों ने धीरे-धीरे टीम को आगे बढ़ाना जारी रखा, लेकिन 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर 15 रन के निजी स्कोर पर वह आउट होकर पैवेलियन लौट गए। टीम का स्कोर 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 85 रन।

– सातवें ओवर में मुंबई इंडियंस के 50 रन पूरे।

– डिकॉक के बाद अगली ओवर में रोहित भी पैवेलियन लौटे। इतना ही नहीं उन्होंने इस ओवर में कोई रन नहीं दिए और मेडन ओवर फेंक दिया। इस तरह मुंबई ने छह ओवर में दो विकेट खोकर 45 रन बनाए।

– मुंबई को रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने दिलाई तूफानी शुरुआत। हालांकि चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर डिकॉक 4 छक्के की मदद से 17 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह मुंबई ने पांच ओवर में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए।

– मुंबई की पारी की शुरुआत करने मैदार पर उतरे रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक।

मुंबई एक तो चेन्नई बिना बदलाव के उतरा

फाइनल मैच के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स बिना बदलाव के उतरी है। मुंबई ने जयंत यादव के स्थान पर मिशेल मैक्लाघन को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, मिशेल मैक्लाघन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो