scriptIPL 2019: RCB को अपने घर में हराना मुंबई इंडियंस के लिए होगा चुनौतीपूर्ण | IPL 2019 Mumbai Indians vs Royal Challengers Banglore in Wankhede | Patrika News

IPL 2019: RCB को अपने घर में हराना मुंबई इंडियंस के लिए होगा चुनौतीपूर्ण

Published: Apr 15, 2019 03:49:26 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर आरसीबी का प्रदर्शन अच्छा रहा है
डेल स्टेन की आज मैदान पर वापसी हो सकती है
टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज कर चुकी है आरसीबी

MI vs RCB

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सीजन 12 में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। टूर्नामेंट का आज 31वां मुकाबला होगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL में 6 मैच हारने के बाद आखिरकार आरसीबी की गाड़ी जीत की पटरी पर लौट आई है तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार तीन मैच जीतने के बाद पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार गई थी।

डेल स्टेन की हो सकती है आईपीएल में वापसी

आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, डेल स्टेन की आज आईपीएल में वापसी हो सकती है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही डेल स्टेन को आरसीबी में शामिल किया गया है। स्टेन को कुल्टर नाइल की जगह टीम में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि आज के मैच में डेल स्टेन खेल सकते हैं और मोहम्मद सिराज को बाहर बिठाया जा सकता है।

आंकड़ों में भारी मुंबई इंडियंस

अंक तालिका में मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आखिरी पायदान पर है। आपको बता दें कि आरसीबी ने अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की थी। आरसीबी की नजर अब दूसरी जीत पर रहेगी, ताकि प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो सके। आंकड़ों के लिहाज से अगर देखा जाए तो IPL में दोनों टीमें एक-दूसरे से 26 बार भिड़ी हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस को 17 बार तो वहीं आरसीबी को सिर्फ 9 बार जीत मिली है।

वानखेड़े में RCB के खिलाफ मुंबई का प्रदर्शन है खराब

वानखेड़े के मैदान पर दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से आरसीबी ने तीन जीते हैं। मैदान पर प्रदर्शन की बात की जाए तो आरसीबी की तरफ से कप्तान कोहली और डिविलियर्स जबरदस्त फॉर्म में हैं। पिछले मैच में एबी और कोहली की पारियों की बदौलत ही टीम मैच जीत सकी थी। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से भी कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला कुछ खास नहीं कर पा रहा है। मुंबई की तरफ क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव और पोलार्ड जबरदस्त फॉर्म में हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो