केकेआर के बल्लेबाज नीतीश राणा ने सांची मारवाह से फरवरी 2019 में शादी की थी। राणा की पत्नी दिखने में बुहत खूबसूरत हैं। सांची पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैंं। उन्होंने अपनी पढ़ाई अंसल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ सुशांत स्कूल ऑफ डिजाइन से की है। इसके साथ ही सांची ने कई नामचीन इंटीरियर डिजाइनर्स से ट्रेनिंग भी ली है। बतौर इंटीरियर डिजाइनर सांची ने 2015 में अपना कॅरियर शुरू किया।
सांची सोशल मीडिया पर नीतीश के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, जिनमें दोनों के बीच का प्यार साफ दिखाई देता है। वहीं अगर सांची की तस्वीरें देखें तो वह स्टाइल और खूबसूरती में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी काफी अच्छी है। उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि सांची ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में दोनों के विचार काफी अलग थे। सांची ने बताया था कि जब वह नीतीश राणा से मिली थीं तो दोनों की लाइफस्टाइल में काफी अंतर था। सांची को पार्टी करना और पार्टी में जाना पसंद था। जबकि नीतीश राणा पार्टी लवर नहीं थे। अब वे सांची के रंग में ढल गए और वे भी पार्टी लवर बन गए हैं।
सांची ने इंटरव्यू के यह भी बताया था कि दोनों के बीच अक्सर छोटी—छोटी बातों को लेकर झगड़े हो जाते हैं। नीतीश ने एक साक्षात्कार में बताया था कि उनके कमरे में एक छोटा सा तकिया है। इस तकिये को लेकर दोनों के बीच अक्सर बहस जाती है कि इसे कौन रखेगा।
नीतीश और सांची की लव मैरिज हुई है। दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया था। सांची, नीतीश के दोस्त परमवीर की बहन है। परमवीर और नीतीश दोनों साथ में फुटबॉल खेलते थे। क्रिकेट से ब्रेक मिलने पर नीतीश अपने दोस्त के साथ फुटबॉल खेजले थे। सांची वहां घूमने जाती थी। जब नतीश को पता चला कि सांची उनके दोस्त की बहन है। तो उन्होंने सांची को मैसेज किया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई और दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। नीतीश ने बताया था कि वे शुरू से ही लव मैरिज करना चाहते थे। उन्होंने अपने कोच को भी कह दिया था कि वे 24—25 साल की उम्र में शादी कर लेंगे।