आईपीएल

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, दूसरे फेज में नहीं खेलेंगे बटलर

आईपीएल का दूसरा फेज 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर बाहर हो गए हैं।

नई दिल्लीAug 21, 2021 / 10:50 pm

भूप सिंह

आईपीएल 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। सभी टीमों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमें तो यूएई भी पहुंच गई हैं। वहीं जल्द ही आरसीबी भी फ्लाइट भरने वाली है। लेकिन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर दूसरे चरण में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बटलर की जगह राजस्थान रॉयल्स ने न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को टीम के साथ जोड़ा है।

-फ्रेंचाइजी ने जोस बटलर के ना खेलने की जानकारी
फ्रेंचाइजी ने एक ट्वीट कर जोस बटलर के दूसरे फेज में ना खेलने की जानकारी दी है। क्योंकि वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। हम उनके अच्छे होने की कामना करते हैं। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक राजस्थान रॉयल्स सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। टीम दूसरे चरण में 21 सितंबर को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:—मुरलीधरन ने 10 साल बाद किया खुलासा, इसलिए वनडे वर्ल्ड कप में धोनी ने युवराज से पहले की थी बैटिंग

-आरसीबी के साथ जुड़े ये 3 धाकड़ खिलाड़ी
श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के लिए समस्या पैदा करने वाले वानिंदु हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने साथ जोड़ लिया है। हसरंगा अपनी घूमती हुई गेंदों से बड़े से बड़े बल्लेबाज को चमका दे सकते हैं। इसके साथ टी20 के वह बेहतरीन किफायती गेंदबाज भी हैं। बल्लेबाजी में वह काफी शानदार हैं। दूसरी और सिंगापुर के स्टार प्लेयर टिव डेविड भी बड़े—बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता रखते हैं। टी20 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 158.52 का है और वह दुनिया की कई पॉपुलर लीग में भी खेलते हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा यूएई की पिचों पर अच्छी विविधताओं के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं।

Home / IPL / IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, दूसरे फेज में नहीं खेलेंगे बटलर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.