scriptIPL 2021: केविन पीटरसन ने बताया किस टीम के पास आईपीएल 2021 जीतने का मौका | IPL 2021-CSK have fantastic shot at winning the Title- kevin pietersen | Patrika News

IPL 2021: केविन पीटरसन ने बताया किस टीम के पास आईपीएल 2021 जीतने का मौका

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2021 06:07:22 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

IPL 2021: दूसरे चरण की शुरुआत मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगी। पहले चरण में चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।

 kevin pietersen

kevin pietersen

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण यूएई में इस रविवार 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। दूसरे चरण की शुरुआत मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगी। पहले चरण में चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं मुंबई इंडियंस 8 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। अब दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस की कोशिश होगी कि वह शुरुआती मैच में जीत दर्ज कर प्वाइंट टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ले। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने सुझाव दिया है कि मुंबई इंडियंस अपने पहले दो गेम हारने का जोखिम नहीं उठा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के पास इस बार खिताब जीतने का शानदार मौका है।

मुंबई के पास वापसी के लिए कम समय
केविन पीटरसन ने मुंबई इंडियंस के बारे में बात करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस अपने पहले कुछ गेम हार जाते हैं और फिर टूर्नामेंट के अंत में अच्छा प्रदर्शन करती है। पीटरसन ने कहा कि टूर्नामेंट पहले से ही अंत की तरफ हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस दूसरे फेज में पहले तीन या चार गेम हारने का जोखिम नहीं उठा सकती क्योंकि वापसी करने क लिए बहुत कम समय है। ऐसे में अगर मुंबई को अपना ताज बरकरार रखना है तो उन्हें पहले गेम से ही वापसी करनी होगी।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: धोनी के बाद ये खिलाड़ी बनना चाहता है CSK का कप्तान, खुद कही ये बात!

csk.png

सीएसके के पास जीतने का मौका
वहीं महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किेंग्स के बारे में बात करते हुए केविन पीटरसन ने कहा कि वह आईपीएल 2021 के पहले चरण में सीएसके के प्रदर्शन से हैरान थे। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएसके के पास चौथी बार खिताब जीतने का शानदार मौका है। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स पहले चरण में 10 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है। पीटरसन ने कहा कि सभी ने आईपीएल 2021 शुरू होने से पहले सीएसके को ओल्ड बॉयज आर्मी बताया था। हालांकि टीम ने पहले चरण में शानदर प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया।

यह भी पढ़ें—IPL 2021: ये हैं आईपीएल के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

दूसरे चरण के लिए सीएसके का शेड्यूल
दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किेंग्स का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा। वहीं दूसरा मैच 24 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा। तीसरा मैच अबू धाबी में 26 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है। चौथा मुकाबला 30 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है। पांचवा मुकाबला 2 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के साथ और छठा मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ 4 अक्टूबर को है। सीएसके का आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ 7 अक्टूबर को दुबई में होगा। पहले चरण की बात करें तो सीएसके फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

ट्रेंडिंग वीडियो