scriptIPL 2021, CSK vs RCB Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु को 69 रनों से करारी मात दी, सीएसके नंबर-1 पर पहुंची | ipl 2021 CSK vs RCB live cricket full scorecard 19th match | Patrika News

IPL 2021, CSK vs RCB Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु को 69 रनों से करारी मात दी, सीएसके नंबर-1 पर पहुंची

locationनई दिल्लीPublished: Apr 25, 2021 07:23:20 pm

IPL 2021 Live Score, CSK vs RCB Live Cricket Score Online: रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कांटे का मुकाबला होगा….

csk.png

IPL 2021 के 19वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 69 रनों से करारी मात दी। सीएसके की यह लगातार चौथी जीत है। इसी के साथ चेन्नई अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंच गई है। वहीं बेंगलुरु हारते ही दूसरे स्थान पर आ गई है। इस मैच में रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर ऑलरांउड प्रदर्शन करते हुए 28 बॉल में 62 रन पर नाबाद रहे और 13 रन देकर 3 विकेट भी झटके। इतना ही नहीं उन्होंने अपने एक स्टीक थ्रो पर एक खिलाड़ी को रन आउट भी किया। जडेजा ने पारी के आखिरी ओवर में 37 रन बटोरे।

19वां ओवर-शार्दुल ठाकुर ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 2 रन। 19 ओवर की समाप्ति के बाद 9 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 111 रन।

18वां ओवर-सैम करन ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 5 रन। 18ओवर की समाप्ति के बाद 9 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 109 रन।

17वां ओवर-शार्दुल ठाकुर ओवर लेकर आए। इस ओवर में बना केवल एक रन। 17 ओवर की समाप्ति के बाद 9 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 104 रन।

16वां ओवर-ड्वेन ब्रावो ओवर लेकर आए। काइल जैमीसन 16 रन बनाकर आउट। बेंगलुरु के 100 रन पूरे। इस ओवर में बने 8 रन। 16 ओवर की समाप्ति के बाद 9 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 103 रन।

15वां ओवर-शार्दुल ठाकुर ओवर लेकर आए। ओवर में बना एक रन। 15ओवर की समाप्ति के बाद 8 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 95 रन।

14वां ओवर-इमरान ताहिर ओवर लेकर आए। नवदीप सैनी 2 रन बनाकर आउट। ओवर में बना एक रन। 14 ओवर की समाप्ति के बाद 8 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 94 रन।

13वां ओवर-जडेजा ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 4 रन। 13 ओवर की समाप्ति के बाद 7 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 93 रन।

12वां ओवर-इमरान ताहिर ओवर लेकर आए। हर्षल पटेल 0 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। इमरान ताहिर को मिला पहला विकेट। इस ओवर में बने 6 रन। 12 ओवर की समाप्ति के बाद 7 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 89 रन।

11वां ओवर-जडेजा ओवर लेकर आए। एबी डिविलियर्स 4 रन आउट। हर्षल पटेल बल्लेबाजी करने आए। जडेजा ने 9 रन देकर लिए 3 विकेट। इस ओवर में नहीं बना कोई रन। 11 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 89 रन।

10वां ओवर-काइल जैमीसन ओवर लेकर आए। डेनियल क्रिश्चिन 1 रन बनाकर रन आउट हुए। इस ओवर में बने 4 रन। 10 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 83 रन।

9वां ओवर-जडेजा ओवर लेकर आए। 22 रन के निजी स्कोर पर ग्लेन मैक्सवेल को जडेजा ने किया क्लीन बोल्ड। इस ओवर में बने 6 रन। इस ओवर में बने 5 रन। 9ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 69 रन।

8वां ओवर-इमरान ताहिर ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 5 रन। 8 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 63 रन।

7वां ओवर-सैम करन ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 3 रन बने। वॉशिंगटन सुंदर को जडेजा ने वॉशिंगटन सुंदर को 7 रन के निजी स्कोर पर किया आउट। 7 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 63 रन।

6वां ओवर-रवींद्र जडेजा ओवर लेकर आए। वॉशिंगटन सुंदर को जडेजा ने वॉशिंगटन सुंदर को 7 रन के निजी स्कोर पर किया आउट। एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बने 3 रन। 6 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 63 रन।

5वां ओवर-शार्दुल ठाकुर ओवर लेकर आए। बेंगुलरु का स्कोर 50 रन पार। वॉशिंगटन ने देवदत्त पडिक्कल को 34 रनों के निजी स्कोर पर रैना के हाथों कैच आउट कराया। ग्लेन मैक्सवेल ने क्रीज पर आते ही चौके के साथ खाता खोला। दूसरी बॉल पर चौका लगाया। इस ओवर में बने 11 रन। 5 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 65 रन।

चौथा ओवर-सैम करन ओवर लेकर आए। विराट कोहली के आउट होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बना एक रन। 4 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 45 रन।

तीसरा ओवर-दीपक चाहर ओवर लेकर आए। पडिक्कल ने लगातार तीन शानदार चौके लगाए। इस ओवर में बने 16 रन। 3 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर बेंगलुरु का स्कोर 44 रन।

दूसरा ओवर-सैम करन ओवर लेकर आए। पडिक्कल ओवर में लगाए दो शानदार छक्के। इस ओवर में बने 18 रन। 2 ओवर की समाप्ति के बाद बेंगलुरु का स्कोर 28 रन।

पहला ओवर-दीपक चाहर ओवर लेकर आए। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ओपनिंग करने उतरे। पहले ओवर में बने 10 रन। एक ओवर की समाप्ति के बाद बेंगलुरु का स्कोर 10 रन।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 191 रन बनाए। रवींद्र जड़ेजा ने हर्षल पटेल के लास्ट ओवर में बैक टू बैक 5 छक्के और एक चौका लगाते हुए 37 रन बटोरे। यह वीवो आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। बेंगलुरु को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट मिला।

20वां ओवर-हर्षल पटेल ओवर लेकर आए। जडेजा ने लगाए बैक टू बैक चार छक्के। इस ओवर में जड़ेजा ने जड़े 5 छक्के। आईपीएल 2021 का सबसे महंगा ओवर। इस ओवर में बने 37 रन। 20 ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर १९१ रन।

19वां ओवर-मोहम्मद सिराज ओवर लेकर आए। जड़ेेजा ने लगाया शानदार चौका। सीएसके के 150 रन पूरे। इस ओवर में बने 9 रन। 19 ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर १५४ रन।

18वां ओवर-हर्षल पटेल ओवर लेकर आए। अंबाती रायडू को 14 रन के निजी स्कोर पर कराया कैच आउट। हर्षल ने लिया अपना 15 विकेट। उन्होंने 11 रन देकर लिए तीन विकेट। महेंद्र धोनी बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बने केवल 5 रन। 18 ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 145 रन।

17वां ओवर-मोहम्मद सिराज ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 6 रन। 17 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 140 रन।

16वां ओवर-काइल जैमीसन ओवर लेकर आए। जड़ेजा ने बैक टू बैक दो चौके लगाए। लास्ट बॉल पर रायडू ने लगाया शानदार सिक्स। इस ओवर में बने 17 रन। 16 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 134 रन।

15वां ओवर-वॉशिंगटन सुंदर ओवर लेकर आए। रैना और डु प्लेसिस के आउट होने के बाद क्रीज पर रवींद्र जड़ेजा और अंबाती रायडू दो नए बल्लेबाज आए। डेनियल क्रिश्चियन जड़ेजा का कैच टपकाया। बहुत मौका गंवाया। अगली ही गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने मिस फील्ड किया और चौका गया। 15ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 117 रन।

14वां ओवर-हर्षल पटेल ओवर लेकर आए। हर्षल ने २४ रन के निजी स्कोर पर रैना को कैच आउट कराया। हर्षल का यह १३ विकेट है। दूसरी बॉल पर सेट बल्लेबाज डु प्लेसिस 50 रन कैच आउट होकर पैवेलियन लौटे। यह हर्षल का 14वां विकेट है। बैक टू बैक हर्षल ने एक ही ओवर में हर्षल ने दो सेट बल्लेबाजों को आउट किया। इस ओवर में एक रन बना और दो विकेट गिरे। 14 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 111 रन।

13वां ओवर-नवदीप सैनी ओवर लेकर आए। चेन्नई के 100 रन पूरे हुए। लास्ट बॉल पर रैना ने लगाया शानदार सिक्स। इस ओवर में बने 13 रन। 13 ओवर की समाप्ति के बाद 1 विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 110 रन।

12वां ओवर-वॉशिंगटन सुंदर ओवर लेकर आए। चौथी बॉल पर रैना लगाया चौका। इस ओवर में बने 7 रन। 12 ओवर की समाप्ति के बाद 1 विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 97 रन।

11वां ओवर-डेनियल क्रिश्चियन ओवर लेकर आए। चौथी बॉल पर रैना लगाया चौका। इस ओवर में बने 7 रन। 11 ओवर की समाप्ति के बाद 1 विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 90 रन।

10वां ओवर-युजवेंद्र चहल ओवर लेकर आए। चहल ने गायकवाड़ को 33 रनों के निजी स्कोर पर कैच आउट कराया। ओवर की आखिरी बॉल पर रैना ने लगाया सिक्स। 10 ओवर की समाप्ति के बाद 1 विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 83 रन।

9वां ओवर-डेनियल क्रिश्चियन ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 6 रन। 9 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 74 रन।

8वां ओवर-हर्षल पटेल ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 8 रन। 8 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 68 रन।

7वां ओवर-युजवेंद्र चहल ओवर लेकर आए। गायकवाड़ ने लास्ट बॉल पर लगाया शानदार चौका। इस ओवर में बने 9 रन। 7 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 60 रन।

6वां ओवर-नवदीप सैनी ओवर लेकर आए। तीसरी और लास्ट बॉल पर गायकवाड़ ने लगाया शानदार चौका। इस ओवर में बने 14 रन। गायकवाड़ और डुप्लेसिस के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई। 6 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 51 रन।

5वां ओवर-युजवेंद्र चहल ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर गायकवाड़ ने लगाया चौका। इस ओवर में बने 7 रन। 5 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 38 रन।

चौथा ओवर-काइल जैमीसन ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 10 रन। डु प्लेसिस और गायकवाड़ के बीच 30 रनों की साझेदारी पूरी हुई। 4 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 31 रन।

तीसरा ओवर-मोहम्मद सिराज ओवर लेकर आए। पहली बॉल पर डु प्लेसिस ने लगाया शानदार सिक्स। ओवर की चौथी बॉल पर गायकवाड़ ने चौका लगाया। इस ओवर में बने 11 रन। 3 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 21 रन।

दूसरा ओवर-काइल जैमीसन ओवर लेकर आए। इस ओवर में 4 रन बने। 2 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 10 रन।

पहला ओवर-चेन्नई की और से रितुराज गायकवाड़ और फॉफ डु प्लेसिस ओपनिंग करने उतरे। मोहम्मद सिराज ओवर लेकर आए। पहले ओवर में बने ६ रन। एक ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 6 रन।

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले गेंदबाजी करने उतरी।

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 का 19वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला धोनी बनाम कोहली के बीच है। दोनों की टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही हैं। पिछले मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता नाइड राइडर्स को 18रनों से मात दी थी तो बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हराया था। बेंगलुुरु अपने अब तक खेले गए चारों मुकाबलों में विजय रही है तो चेन्नई पहला मैच हारने के बाद लगातार तीन मैच जीत चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में 8 अंकों के साथ पहली पॉजिशन पर है तो चेन्नई सुपर किंग्स 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। रविवार को इन दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।इन खिलाडिय़ों पर रहेंगी सबकी नजरें

देवदत्त पडिक्कल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल के खिलाफ शानदार 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह उनका IPL 2021 में पहला शतक था। देवदत्त ने रॉयल्स के खिलाफ ग्राउंड के चारों और छक्के और चौके जड़े थे। वह जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली हमेशा की तरह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं।

फॉफ डु प्लेसिस
चेन्नई के बल्लेबजा फॉफ डु प्लेसिस भी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 15 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली भी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे चेन्नई का बेंगलुरु के साथ तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन- जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन- देवदत्त पडिकल, विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), केन रिचर्डसन, काइल जैमीसन, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो