scriptIPL 2021, DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स | ipl 2021 DC vs MI live cricket full scorecard 13th match | Patrika News

IPL 2021, DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

locationनई दिल्लीPublished: Apr 21, 2021 11:45:02 am

IPL 2021 Live Score, DC vs MI Live Cricket Score Online: IPL 2021 का 13वां मुकाबला मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं….
 

dc_vs_mi.jpg

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रनों का स्कोर किया। इस मुकाबलें में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 गेंद शेष रहते 138 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। अमित मिश्रा इस मैच में सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे।

20वां ओवर-कीरोन पोलार्ड लेकर आए आखिरी ओवर। सिमरन हेटमोयर ने इस ओवर में 2 शानदार चौके लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिला दी। इस तरह से दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया।

19वां ओवर-जसप्रीत बुमराह ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 9 रन। 19 ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 132 रन।

18वां ओवर-ट्रेंट बोल्ट ओवर लेकर आए। पंत के आउट होने के बाद सिमरन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए और बोल्ट की गेंद पर चौका जमाया। 2 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए सिर्फ 15 रनों की आवश्यकता है। 18 ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 123 रन।

17वां ओवर-जसप्रीत बुमराह ओवर लेकर आए। अनकैप्ट बल्लेबाज ललित यादव ने लगाया शानदार चौका। ऋषभ पंत 7 रन के निजी स्कोर पर आउट। अब 18 गेंदों में चाहिए 22 रन। 17 ओवर की समाप्ति के बाद 7 खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 116 रन।

16वां ओवर-ट्रेंट बोल्ट ओवर लेकर आए। चौथी बॉल पर चौका लगाकर ऋषभ पंत ने खोला खाता। इस ओवर में बने ५ रन। 16 ओवर की समाप्ति के बाद 3 खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 107 रन।

15वां ओवर-राहुल चाहर ओवर लेकर आए। धवन ने पहली ही गेंद पर शानदार SIX लगाया। दूसरी बॉल पर लगाया चौका। पहली दो गेंदों में बने 10 रन। धवन 45 रन के निजी स्कोर आउट होकर पैवेलियन लौटे। ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए। 15 ओवर की समाप्ति के बाद 3 खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 101 रन।

14वां ओवर-जयंत यादव ओवर लेकर आए। गेंद गिली हो गई थी जिसे बदला गया। इस अेावर में बने सिर्फ 4 रन। 14 ओवर की समाप्ति के बाद 2 खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 90 रन।

13वां ओवर-राहुल चाहर ओवर लेकर आए। इस ओवर में बन सिर्फ 3 रन। 13 ओवर की समाप्ति के बाद 2 खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 86 रन।

12वां ओवर-जसप्रीत बुमराह ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर धवन ने लगाया चौका। इस ओवर में आए 7 रन। 12 ओवर की समाप्ति के बाद 2 खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 83 रन।

11वां ओवर-राहुल चहर ओवर लेकर आए। धवन ने पहली ही गेंद पर लगाया चौका। इस ओवर में बने 8 रन। 11 ओवर की समाप्ति के बाद 2 खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 76 रन।

10वां ओवर-कीरोन पोलार्ड ओवर लेकर आए। स्मिथ 29 गेंदों में 33 के निजी स्कोर पर कीरोन पोलार्ड की गेंद पर आउट होकर पैवेलियन लौटे। स्मिथ के आउट होने पर ललित यादव बल्लेबाजी के लिए आए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट गिरा। 10 ओवर की समाप्ति के बाद 2 खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 68 रन।

9वां ओवर-क्रुणाल पांड्या ओवर लेकर आए। दूसरी और चौथी बॉल पर स्मिथ ने लगाए शानदार चौके। धवन और स्मिथ के बीच पूरी हुई 50 रनों साझेदारी। इस ओवर से आए 12 रन। 9 ओवर की समाप्ति के बाद एक खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 64 रन।

8वां ओवर-जयंत यादव ओवर लेकर आए। तीसरी बॉल पर धवन ने 2 रन लिए। इस ओवर में बने सिर्फ 5 रन। 8 ओवर की समाप्ति के बाद एक खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 52 रन।

7वां ओवर-राहुल चहर ओवर लेकर। 6 ओवर के पॉवर प्ले में सिर्फ 39 रन ही बने। इस ओवर में आए 8 रन। 7 ओवर की समाप्ति के बाद एक खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 47 रन।

छठा ओवर-क्रुणाल पांड्या ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने सिर्फ 5 रन। 6 ओवर की समाप्ति के बाद एक खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 39 रन।

5वां ओवर-जसप्रीत बुमराह ओवर लेकर आए। दोनों ही बल्लेबाज कोई बड़ा शॉट नहीं लगा पाए और इस ओवर में बने सिर्फ 6 रन। 5 ओवर की समाप्ति के बाद एक खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 34 रन।

चौथा ओवर-जयंत यादव ओवर लेकर आए। स्मिथ ने पांचवीं बॉल पर लगाया शानदार चौका। इस ओवर में बने 6 रन। 4 ओवर की समाप्ति के बाद एक खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 28 रन।

तीसरा ओवर-ट्रेंट बोल्ट ओवर लेकर आए। स्टीव स्मिथ ने तीसरी बॉल पर लगाया चौका। इस ओवर में बने 6 रन। 3ओवर की समाप्ति के बाद एक खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 22 रन।

दूसरा ओवर-जयंत यादव ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर शॉ ने लगाया शानदार चौका। लेकिन अगली ही गेंद पर शॉ 7 रन बनाकर आउट हो गए। शॉ की जगह बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ। इस ओवर में आए 11 रन। 2 ओवर की समाप्ति के बाद एक खोकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 16 रन।

पहलां ओवर-पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ओपनिंग करने उतरे। ओवर लेकर आए ट्रेंट बोल्ट। ओवर की तीसरी बॉल पर धवन ने चौके के साथ खोला अपना खाता। इस ओवर में बने कुल 5 रन। धवन आउट होते बाल-बाल बचे। एक ओवर की समाप्ति के बाद DC का स्कोर 5 रन।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

20वां ओवर-आवेश खान ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर चाहर ने लगाया शानदार चौका। इसके बाद चाहर 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। इस ओवर में आए बने 7 रन। 20 ओवर की समाप्ति के बाद 9 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 137 रन।

19वां ओवर-कगिसो रबाड़ा ओवर लेकर आए। जयंत यादव और राहुल चाहर क्रीज पर मौजूद। जयंत यादव को 23 रनों के निजी स्कोर पर रबाड़ा ने कॉटन बोल्ड किया। 19 ओवर की समाप्ति के बाद 8 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 130 रन।

18वां ओवर-अमित मिश्रा ओवर लेकर आए। ईशान किशन को मिश्रा ने 26 रन के निजी स्कोर पर पैवेलियन लौटाया। राहुल चाहर बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर बने केवल 5 रन। मिश्रा ने 22 रन देकर 5 विकेट चटका दिए। 18 ओवर की समाप्ति के बाद 7 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 125 रन।

17वां ओवर-कगिसो रबाड़ा ओवर लेकर। दूसरी बॉल पर ईशान किशन ने लगाया शानदार चौका। इस ओवर में बने 6 रन। 17 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 119 रन।

16वां ओवर-रविचंद्रन अश्विन ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद पर ईशान किशन ने बॉलर के सिर पर लगाया शानदार सिक्स। इस ओवर में बने 13 रन। 16 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 114 रन।

15वां ओवर-ललित यादव ओवर लेकर आए। इस ओवर में मुंबई इंडियंस ने अपने 100 रन पूरे किए। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। 15 ओवर की समाप्ति के बाद ६ विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 101 रन।

14वां ओवर-मार्कस स्टोइनिस ओवर लेकर आए। दूसरी ही बॉल पर जयंत यादव ने लगाया शानदार चौका। इस ओवर में 7 रन बने। 14 ओवर की समाप्ति के बाद ६ विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 96 रन।

13वां ओवर-ललित यादव ओवर लेकर आए। ओवर में सिर्फ 5 रन बने। 13 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 89 रन।

12वां ओवर-अमित मिश्रा ओवर लेकर आए। ओवर की पांचवीं बॉल पर कीरोन पोलार्ड को एलपीडब्ल्यू आउट किया। पोलार्ड 2 रन बनाकर आउट। मिश्रा ने ओवर में चटकाए तीन विकेट। पिछली 36 गेंदों में मुंबई इंडियंस के 5 विकेट गिरे। पोलार्ड के आउट होने पर जयंत यादव बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बने सिर्फ 2 रन। 121 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 84 रन।

11वां ओवर-ललित ओवर लेकर आए। चौथी बॉल पर ललित ने क्रुणल पांड्या को क्लीन बोल्ड किया। इस तरह से 11 रनों के अंतराल में मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट गंवा दिए। क्रुणाल के आउट पर कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर 4 रन बने। 11 ओवर की समाप्ति के बाद 5 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 82 रन।

10वां ओवर-रविचंद्रन अश्विन ओवर लेकर आए। हार्दिक के आउट होने पर क्रुणाल पांडïया बल्लेबाजी के लिए आए। 10वें ओवर में सिर्फ एक रन ही बना। 10 ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 78 रन।

9वां ओवर-अमित मिश्रा ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर रोहित ने लगाया चौका। रोहित 30 बॉल में 44 रन बनाकर आउट हुए। मिश्रा को मिली पहली सफलता। रोहित के आउट होने पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए। पहली ही बॉल पर अमित मिश्रा ने हार्दिक को कैच आउट कराया। मिश्रा के इस ओवर में 7 बने और २ विकेट गिरे। 9 ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 77 रन।

8वां ओवर-ललित यादव ओवर लेकर आए। सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बने 3 रन। 8 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 70 रन।

7वां ओवर-टाइम आउट के साथ ही पॉवर प्ले भी हुआ खत्म। आवेश खान गेंदबाजी करने आए। रोहित और सूर्यकुमार के बीच 50 रनों साझेदारी पूरी हुई। चौथी बॉल पर रोहित शर्मा ने लगाया शानदार सिक्स। आवेश ने ओवर की लास्ट बॉल पर सूर्यकुमार यादव को 24 रन के निजी स्कोर पर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। इस ओवर में बने 12 रन। 7 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 67 रन।

छठा ओवर-अमित मिश्रा ओवर लेकर आए। सूर्यकुमार यादव ने चौथी और पांचवीं बॉल पर लगातार जड़े 2 चौके। इस ओवर में बने 10 रन। 6 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 55 रन।

5वां ओवर-कगिसो रबाड़ा ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर सूर्यकुमार ने लगाया शानदार चौका। पांचवीं बॉल पर रोहित ने लगाया 95 मीटर का गगनचुंबी सिक्स। इस ओवर में बने 14 रन। 5 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 45 रन।

चौथा ओवर-अश्विन ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार ने लगाया चौका। चौथी बॉल पर रोहित ने भी चौका और लास्ट बॉल पर लगाया शानदार सिक्स। चौथे ओवर में बने 15 रन। 4 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 31 रन।

तीसरा ओवर-मार्कस स्टोइनिस लेकर आए ओवर। ओवर की पहली ही गेंद पर डी कॉक को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। डी कॉक 4 गेंद में 2 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। दिल्ली को पहली सफलता। सूर्यकुमार बल्लेबाजी करने आए। लास्ट बॉल पर रोहित ने लगाया चौका। इस ओवर में बने 7 रन। 3 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट खोकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 16 रन।

दूसरा ओवर-रविचंद्रन अश्विन ओवर लेकर आए। दूसरे ओवर रोहित और डी कॉक नहीं लगा पाए कोई बड़ा शॉट। अश्विन ने अपने पहले ओवर में दिए कुल 3 रन। दो ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 9 रन।

पहला ओवर-रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करने आए। मार्कस स्टोइनिस पहला ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर रोहित ने लिया एक रन। पहले ओवर में बने 6 रन। एक ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 रन।

आईपीएल 2021 के 13वें मुकाबले ने रोहित शर्मा ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स पहले करेगी गेंदबाजी….

नई दिल्ली। IPL 2021 का 13वां मुकाबला मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं। ऐसे में यह मुकाबला भी रोमांचक होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हराया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया था। पिछले मैच में दिल्ली की और से शिखर धवन ने 92 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं पंजाब के ओर से मयंक अग्रवाल ने 69 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।

यह भी देखें :IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप की रेस में अब तक हर्षल पटेल हैं सबसे आगे, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन शामिल

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, हेटमेयर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, ललित यादव, एनरिच नॉर्खिया, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबादा, आवेश खान और लुकमान मेरिवाला।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो