scriptIPL 2021: इन खिलाड़ियों का शुरूआती मैचों में खेलना संभव नहीं, कई हफ्तों तक रह सकते हैं मैदान से दूर | IPL 2021: It is not possible for these players to play beginning match | Patrika News

IPL 2021: इन खिलाड़ियों का शुरूआती मैचों में खेलना संभव नहीं, कई हफ्तों तक रह सकते हैं मैदान से दूर

Published: Mar 24, 2021 05:37:02 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

पहले वनडे मैच के दौरान टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे।

shreyas
नई दिल्ली। इंग्लैंड (England) के खिलाफ पुणे में हुआ पहला वनडे मैच भारत के लिए बेहतर नतीजा लेकर आया। भारतीय टीम ने दुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ अच्छा खेलते हुए तगड़ी वापसी की। टीम ने मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाया।
इसके बावजूद टीम की चिंता बढ़ गई है, दरअसल दो अहम खिलाड़ी इस दौरान चोटिल पाए गए, जिसमें से एक के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में खेलने पर भी अब संदेह है। पहले वनडे मैच के दौरान टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) चोटिल हो गए थे, जिसमें से श्रेयस की चोट अधिक गंभीर बताई जा रही है।
आशंका जताई जा रही है कि वह करीब 2 माह तक मैदान से दूर रह सकते हैं। इस कारण दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का IPL 2021 में खेलना भी मुश्किल लग रहा है। पुणे वनडे के दौरान पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम की पारी की शुरुआत में ही रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे।
ये भी पढ़ें: IPL 2021 के लिए जारी हुआ एंथम-‘इंडिया का अपना मंत्रा’, वीडियो वायरल

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद बेहद तेजी से रोहित के दाएं हाथ की कोहनी में लग गई थी। रोहित ने बैटिंग तो की, लेकिन वह फील्डिंग के लिए मैदार में नहीं आए। इसी तरह इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान आठवें ओवर में श्रेयस अय्यर फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए। उनके बाएं कंधे में चोट आई है।
कंधे को कराया स्कैन

चोट के बाद श्रेयस दर्द से कराहते हुए नजर आए और कंधा पकड़कर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद श्रेयस भी मैदान में नहीं लौटे। BCCI ने एक अपडेट जारी कर कहा कि उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है। इसकी रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हो पाई है। BCCI ने अपने बयान में कहा कि “श्रेयस अय्यर के बाएं कंधे की हड्डी फील्डिंग के दौरान आठवें ओवर में खिसक गई थी। उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया है और वह इस मैच में आगे नहीं खेल सकेंगे।”
छह हफ्ते से ज्यादा समय लगने की आशंका

ऐसा माना जा रहा है कि श्रेयस IPL में तीन 3 सीजनों से दिल्ली के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 2019 में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था, जबकि बीते सीजन में टीम पहली बार फाइनल तक पहुंची थी। रिपोर्ट के अनुसार कंधे की हड्डी खिसकने पर ठीक होने में छह सप्ताह का वक्त लग सकता है। वहीं सर्जरी होने पर उससे भी अधिक समय लगता है। 9 अप्रैल से IPL शुरू होने जा रहा है। सीजन में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं और श्रेयस का उस समय तक ठीक होना मुमकिन नहीं है। इसके दिल्ली कपिटल्स को शुरूआती मैंच श्रेयस के बिना खेलना पड़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो