scriptIPL 2021, KKR vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रन से हराया | ipl 2021 KKR vs MI live cricket full scorecard 5th match | Patrika News

IPL 2021, KKR vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रन से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Apr 13, 2021 11:20:39 pm

Submitted by:

Mohit sharma

IPL 2021 Live Score, KKR vs MI Live Cricket Score Online: कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीधा मुकाबला

67_1.jpg

20वां ओवर: मैच का अंतिम ओवर रोमांच से भर गया है। मुंबई ने ट्रेंट बोल्ट को गेंदबाजी करने भेजा। रसेल पहली गेंद पर एक ही रन बना पाए। ओवर की तीसरी गेंद पर रसेल आउट। इस तरह से मुंबई ने कोलकाता की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया और 10 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

19वां ओवर: कोलकाता नाईट राइडर्स को जीत के लिए अब केवल एक ओवर में 15 रन की जरूरत है। इसके साथ ही मैच में रोमांच बढ़ गया है। कोलकाता पांच विकेट के नुकसान पर फिलहाल 138 रन।

18वां ओवर: जीत के करीब बढ़ रही कोलकाता नाईट राइडर्स। तीन ओवर में केवल 22 रन की जरूरत। अभी क्रुणाल पंड्या और बुमराह 1-1 ओवर फेंकेगे। कोलकाता पांच विकेट के नुकसान पर 134 रन।

17वां ओवर: जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी पर लगाया है। ओवर की दूसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद बुमराह की नो बॉल और रसेल ने लगाया चौका। पांच विकेट के नुकसान पर कोलाकाता का स्कोर 132 रन।

15वां ओवर: मुंबई की ओर से राहुल चाहर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। चाहर ने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट चटकाए हैं। चौथे विकेट के रूप में उन्होंने शाकिब अल हसन को पवेलियन लौटा दिया है। कोलकाता का स्कोर अब 122 रन।

14वां ओवर: मॉर्गन की जगह शाकिब अल हसन आए हैं। कोलकाता को जीतने के लिए अभी 39 गेंदों पर 43 रनों की जरूरत है।

13वां ओवर: कोलकाता को तीसरे विकेट के रूप में बड़ा झटका लगा है। ओएन मॉर्गन 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। तीन विकेट के नुकसान पर कोलकाता का स्कोर फिलहाल 104 रन।

12वां ओवर: राहुल त्रिपाठी की जगह ओएन मॉर्गन आए हैं। वहीं, कोलकाता धीरे धीरे जीत की ओर बढ़ रही है। कोलकाता को 48 गेंद पर 56 रन की ज़रूरत है। कोलकाता दो विकेट के नुकसान पर 97 रन।

11वां ओवर: इस ओवर में राहुल चाहर ने कोलकाता का एक और विकेट झटक लिया है। गिल के बाद राहुल त्रिपाठी भी केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। दो विकेट के नुकसान पर कोलकाता का स्कोर 85 रन।

10वां ओवर: सुभमन गिल के रूप में कोलकाता को पहला झटका लगा है। गिल की जगह राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी को आए हैं। 10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 84 रन।

9वां ओवर: मुंबई ने राहुल चाहर को गेंदबाजी पर लगाया। चाहर की गेंद पर गिल लगाया चौका। इसके साथ ही ओवर की चौथी गेंद पर सिक्सर। लेकिन पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल आउट।

8वां ओवर: मुंबई ने कायरन पोलार्ड को दी बॉलिंग। नीतीश राणा ने ओवर की तीसरी गेंद पर six लगाया। नीतीश फॉर्म में चौथी गेंद पर भी लगाया चौका। पोलार्ड के ओवर में आए 12 रन। कोलकाता 62 पर।

7वां ओवर: क्रुणाल पंड्या बॉलिंग करने आए। अच्छी गेंदबाजी करते हुए क्रुणाल ने ओवर में केवल पांच रन दिए। केकेआर बिना कोई विकेट गंवाए 66 रन।

छठा ओवर: मुंबई ने इस बार जेनसन को बॉलिंग पर लगाया है। लेकिन शुभमन ने बुरी तरह हिट करते हुए ओवर में तीन चौके जड़ दिए। इस तरह से कोलकाता बिना किसी नुकसान पर 45 रन के स्कोर पर पहुंची।

5वां ओवर: नीतीश राणा ने कोलकाता नाईट राइडर्स को अच्छी शुरुआत दिलाई है। बिना किसी नुकसान पर कोलकाता ने पांच ओवर में 33 रन बना लिए है।

चौथा ओवर- जसप्रीत बुमराह ओवर फेंकने आए हैं। और नीतीश ने बुमराह की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा है। बुमराह की पांचवीं गेंद पर एक रन। अब तक अच्छा ओवर। कोलकाता का स्कोर 30 रन।

तीसरा ओवर- कोलकाता ने औसत शुरुआत की है। तीन ओवर के खेल के बाद बिना कोई विकेट गंवाए कोलकाता 23 रन का स्कोर बनाया है।

दूसरा ओवर- मुंबई ने जेनसन को गेंदबाजी के लिए लगाया है। शुभमन गिल ने 2 रन लेकर खाता खोला. हालांकि ओवर में चार ही रन आए। मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट पर 19 रन।

पहला ओवर: कोलकाता की ओर से नीतीश राणा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे हैं। पहले ओवर के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान के केकेआर ने 6 रन बना लिए हैं।

मुम्बई इंडियंस ने यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडिमय में मंगलवार को जारी आईपीएल के 14वें सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा है। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने 15 रन देकर पांच विकेट लिए।

20वां ओवर: कोलकाता ने पारी का अंतिम ओवर रसेल को दिया। क्रुणाल पंड्या ने ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाया। इसके साथ ही क्रुणाल भी पवेलियन लौटे। मुंबई के 150 रन पूरे हुए। ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह भी आउट। मैच में रसेल ने चार विकेट चटकाए। मुंबई ने कोलकाता को 153 रन का लक्ष्य दिया है।

19वां ओवर: कोलकाता की शानदार गेंदबाजी के सामने मुंबई की टीम भराभरा कर गिर रही है। रोहित, पोलार्ड, पंड्या और जेनसन जैसे खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं। सात विकेट के नुकसान पर मुंबई अभी 146 पर।

18वां ओवर: कोलकाता ने आंद्रे रसेल गेंदबाजी पर लगाया है। रसेल ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर पोलार्ड को आउट किया। इसके साथ ही ओवर की तीसर गेंद पर जेनसन का भी विकेट उड़ गया है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 137 रन।

17वां ओवर: मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पंड्या 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका विकेट लिया है। 5 विकेट के नुकसान पर मुंबई का स्कोर अभी 125 रन।

16वां ओवर: कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को दिया एक और झटका। पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। रोहित अर्धशतक के करीब थे और 43 रन बनाकर आउट हो गए।

15वां ओवर: कोलकाता ने वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी। ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा का चौका। ओवर में 8 रन आए। मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन

14वां ओवर: कोलकाता की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा की बॉलिंग। मिड विकेट में खेलना चाहते थे , गेंद किनारा लेकर गई, थर्ड मैन की दिशा में, लेंथ गेंद। मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 106 रन

13वां ओवर: मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर के खेल के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पंड्या और कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर हैं।

12वां ओवर- कोलकाता ने मुंबई को एक और बड़ा झटका दिया है। पैट कमिंस ने इशान किशन आउट कर दिया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका आसान कैच लपका है। इसके साथ ही मुंबई तीन विकेट के नुकसार पर 91 रन पर।

11वां ओवर- मुंबई इंडियंस को दूसरा करारा झटका लगा है। कोलकाता के शाकिब अल हसन ने सूर्यकुमार यादव आउट कर दिया है। इसके साथ ही सूर्यकुमार 56 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए हैं।

10वां ओवर- मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर के खेल के बाद एक विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहत शर्मा और सूर्यकुमार क्रीज पर मौजूद हैं। पैट कमिंस की पहली चार गेंद 3 रन बनाने के बाद पांचवी बॉल पर सूर्यकुमार ने sixer लगाया है। सूर्यकुमार ने 33 गेंदों में सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक पूरा कर लिया है।

9वां ओवर- रोहित शर्मा ने शाकिब अल हसन फिर हमला किया है। फिलहाल रोहित शर्मा आराम से खेल रहे हैं। मुंबई ने 9 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं।

8वां ओवर: मुंबई इंडियंस ने 8 ओवर के खेल के बाद एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहत शर्मा और सूर्यकुमार क्रीज पर मौजूद हैं।

7वां ओवर: मुंबई इंडियंस ने मैच के शुरुआत में एक विकेट गंवा दिया है। फिलहाल सात ओवर के खेल के बाद मुंबई का स्कोर 48 रन

छठा ओवर—पैट कमिंस के ओवर की चौथी बॉल पर सूर्यकुमार यादव ने लगाया चौका। मुंबई इंडियंस ने 6 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट खोकर बनाए 42 रन।

5वां ओवर—वरुण चक्रवर्ती के ओवर की लास्ट गेंद पर रोहित शर्मा ने जड़ा चौका। मुंबई इंडियंस ने 5 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट खोकर बनाए 37 रन।

चौथा ओवर—शाकिब अल हसन ने अपने पहले ओवर में दिए 4 रन। मुंबई इंडियंस ने 4 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट खोकर बनाए 28 रन।

तीसरा ओवर—हरभजन सिंह की तीसरी और पांचवीं बॉल पर सूर्यकुमार यादव ने जड़ा करारा चौका। मुंबई इंडियंस ने 3 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट खोकर बनाए 24 रन।

पहला ओवर—रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक मुंबई की तरफ से ओपनिंग करने उतरे। मुंबई इंडियंस ने 1 ओवर की समाप्ति पर बिना कोई विकेट खोए 3 रन।

मुंबई इंडियंस की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा और डिकॉक ओपनिंग करने उतरे हैं।
केकेआर की ओर से पहला ओवर हरभजन सिंह फेंकेंगे।

मॉर्गन ने कहा कि इस पिच है हमने पिछला मैचा भी खेला था। हालांकि मुझे नहीं पता कि ओस पड़ेगी या नहीं? फिलहाल हमने आज टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

वहीं, रोहित शर्मा का कहना है कि उनकी टीम को एक बढ़िया स्कोर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार हम एक अच्छा स्कोर होने के बाद भी असफल हो गए थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीता है, लेकिन बल्लेबाजी के लिए पहले मुंबई इंडियंस को न्योता दिया है। मैदान में फिलहाल केकेआर के कप्तान ऑयन मॉर्गन और एमआई रोहित शर्मा बात कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन-

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2021 ( IPL 2021 ) का पांचवा मुकबला आज किंग खान की दो बार की विनर कोलकाता नाइट राइडर्स और पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ( KKR vs MI ) के बीच होगा। मुंबई को जहां अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों दो विकेट से हार मिली थी, वहीं कोलकाता ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था, जिसके बाद कप्तान ऑयल मॉर्गन का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। आपको बता दें कि क्विंटन डी कॉक क्वारंटीन में होने के कारण मुम्बई इंडियंस के उद्घाटन मुकाबले में नहीं खेल सके थे। अब वह टीम में आ गए हैं। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2021, RR vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हराया

https://twitter.com/KKRiders?ref_src=twsrc%5Etfw

दोनों के बीच कितने मैच खेले गए?

आईपीएल रिकॉर्ड के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 27 मैच खेले गए हैं। जिसमें से कोलकाता को 21 बार हार का सामना करना पड़ा हैै। सीजन के इस मुकाबले में मंबई को केकेआर के खिलाफ अपनी एक और जीत दर्ज कराने का अवसर होगा। वहीं, केकेआर बेहतर प्रदर्शन के बल पर अपने नाम इंडियंस के खिलाफ सातवीं जीत दर्ज कर सकता है।

टीमें :

केकेआर: शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण सीवी, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, लॉकी फग्र्यूसन, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर, पवन नेगी।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड , क्रुणाल पंड्या, मार्को जानसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बाउल्ट, युधवीर सिंह।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो