scriptIPL 2021: रोहित को क्रिस लिन को बाहर बैंच पर बिठाना भारी पड़ा, डीकॉक हुए फ्लॉप | IPL 2021 MI vs KKR : De kock Replace Chris Lynn in Playing 11 | Patrika News

IPL 2021: रोहित को क्रिस लिन को बाहर बैंच पर बिठाना भारी पड़ा, डीकॉक हुए फ्लॉप

locationनई दिल्लीPublished: Apr 13, 2021 08:41:14 pm

रोहित शर्मा ने पहले मैच में सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेलने वाले क्रिस लिन को बाहर बैंच पर बिठााया। डीकॉक को शामिल किया, लेकिन फ्लॉप रहे…!

quinton_de_kock.jpg

नई दिल्ली। IPL 2021 की 5वां मैंच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs MI) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। लेकिन इस मैच में क्रिस लिन को प्लेइंग इलेवन में शामिल ना करके मुंबई इंडियंस ने चौका दिया है। क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स के साथ हुए पहले मैच में क्रिस लिन (Chris Lynn) मुंबई की तरफ से सर्वाधिक 49 रन बनाने वाले खिलाड़ी थी।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: रोहित पर भारी पड़ेंगे कोहली, इन 3 कारणों के चलते पहला मैच जीत सकती है RCB

डीकॉक को मिली जगह हुए फ्लॉप
क्रिस लिन जगह मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग इलेवन में क्विंटन डीकॉक को जगह दी, लेकिन वह भी नहीं चले और 6 गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। इस हिसाब से मुंबई को इस मैच में डीकॉक को खिलाना महंगा पड़ा।

टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
सीजन के पांचवें मैच में केकेआर के कप्तान ऑएन मॉर्गन ने टॉस जीता और बॉलिंग चुनी। केकेआर ने जीत के साथ आईपीएल 2021 में खाता खोला है। उसने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। मुंबई को पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। वैसे क्रिस लिन ने पहले मैच में बढ़िया बैटिंग की थी और 49 रन की पारी खेली थी। लेकिन उन्होंने बैटिंग के दौरान कप्तान रोहित शर्मा को रन आउट करा दिया था। इसके बाद क्रिस लिन ने अंदेशा जताया था यह उनका आखिरी मैच साबित हो सकता है। हालांकि असली कारण अभी सामने नहीं आया है। यह सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: कभी धोनी और वॉर्न को जिताई ट्रॉफी, नोटों की हुई बारिश, अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं ये 5 क्रिकेटर

2020 में मुंबई से जुड़े थे क्रिस लिन
ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने साल 2020 की नीलामी में दो करोड़ रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था। इससे पहले वे कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेले थे। मुंबई से जुड़ने से पहले उन्होंने 41 मैचों में 33.68 की औसत और 140.65 के स्‍ट्राइक रेट के साथ 1280 रन बनाए थे। इनमें 10 अर्धशतक शामिल थे और सर्वोच्‍च स्‍कोर नाबाद 93 रन रहा। केकेआर के लिए वे 2018 और 2019 के आईपीएल में खेले थे। इस टीम के लिए ओपनिंग करते हुए उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। वैसे क्रिस लिन 2012 से ही आईपीएल से जुड़ गए थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो