script

IPL 2021, MI vs KKR Live Cricket Score: केकेआर ने 7 विकेट से मुंबई को दी करारी मात

locationनई दिल्लीPublished: Sep 23, 2021 11:04:30 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

IPL 2021 Live Score, MI vs KKR Live Cricket Score Online: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। राहुल त्रिपाठी 74 रन बनाकर नॉटआउट रहे और टीम को शानदार जीत दिलाई।

kkr_1.png

पारी का 15वां ओवर राहुल चाहर ने डाला। ओवर की पहली ही बॉल पर उन्होंने मोर्गन का विकेट लिया। ट्रेंट बोल्ट ने उनका कैच पकड़ा। मोर्गन ने 7 रन बनाए। इसके बाद नितीश राणा बैटिंग करने आए। त्रिपाठी ने चौका लगाया। 15 ओवर में केकेआर ने स्कोर बराबर कर दिया। वहीं 16वें ओवर की पहली बॉल पर राणा ने जीत का चौका लगाया। केकेआर ने 7 विकेट से मुंबई को हराया।

पारी का 14वां ओवर एडम मिल्न ने डाला। इस ओवर में मिल्न ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन दिए। 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन।

पारी का 13वां ओवर राहुल चाहर ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर राहुल त्रिपाठी ने सिक्स मारा। तीसरी बॉल पर उन्होंने चौका लगाया। लास्ट बॉल पर मोर्गन ने सिक्स लगाया। 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 145 रन।

पारी का 12वां ओवर बुमराह ने डाला। इस ओवर की पहली बॉल पर राहुल त्रिपाठी ने सिक्स मारा। दूसरी बॉल पर उन्होंने चौका लगाया। हालांकि चौथी बॉल पर वेंकटेश को बुमराह को क्लीन बोल्ड कर दिया। वेंकटेश ने 30 गेंदों मेंं 53 रन बनाए। इसके बाद इयोन मोर्गन बैटिंग करने आए। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन।

पारी का 11वां ओवर राहुल चाहर ने डाला। इस ओवर में चाहर ने कुल 6 रन दिए। केकेआर के बल्लेबाज इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए। 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 117 रन।

पारी का 10वां ओवर बुमराह ने डाला। ओवर की चौथी बॉल पर त्रिपाठी ने चौका लगाया। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 111 रन।

पारी का 9वां ओवर क्रुणाल पांड्या ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर त्रिपाठी ने सिक्स लगाया। लास्ट बॉल पर त्रिपाठी ने एक और चौका मारा। क्रुणाल ने इस ओवर में कुल 12 रन दिए। 9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन।

पारी का 8वां ओवर राहुल चाहर ने डाला। ओवर की तीसरी बॉल पर त्रिपाठी ने चौका लगाया। पांचवीं बॉल पर वेंकटेश ने भी चौका मारा। 8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 85 रन।

पारी का 7वां ओवर क्रुणाल ने डाला। दूसरी बॉल पर वेंकटेश ने सिक्स जड़ा। इस ओवर में क्रुणाल ने 11 रन दिए। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन।

पारी का छठा ओवर ऐडम मिल्न ने डाला। दूसरी बॉल पर त्रिपाठी ने चौका लगाया। इस ओवर में मिल्न ने 12 रन दिए। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन।

पारी का पांचवां ओवर क्रुणाल पांड्या ने डाला। क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मात्र 3 रन दिए। 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन।

पारी का चौथा ओवर बोल्ट ने डाला। गिल के बाद राहुल त्रिपाठी बैटिंग करने आए। त्रिपाठी ने ओवर की पांचवीं बॉल पर चौका लगाया। इस ओवर में बोल्ट ने 8 रन दिए। 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन।

पारी का तीसरा ओवर बुमराह ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर शुभमन गिल ने चौका लगाया। चौथी बॉल पर वेंकटेश ने भी चौका जड़ा। लास्ट बॉल पर शुभमन गिल आउट हो गए। 3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन।

पारी का दूसरा ओवर ऐडम मिल्न ने डाला। ओवर की तीसरी बॉल पर वेंकटेश ने सिक्स लगाया। चौथी बॉल पर वेंकटेश चौका जड़ा। लास्ट बॉल पर उन्होंने फिर से चौका लगाया। 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 30 रन बिना कोई विकेट खोए।

केकेआर की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए शुभमन गिल और वेेंकटेश अय्यर क्रीज पर आए। वहीं मुंबई की तरफ से पारी का पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने डाला। दूसरी ही बॉल पर गिल ने सिक्स लगाया। चौथी बॉल पर वेंकटेश ने भी सिक्स जड़ा। पहले ओवर में बोल्ट ने 15 रन दिए।

0000000000000000000000000000000000000000000

पारी का 20वां और अंतिम ओवर लॉकी फर्ग्युसन ने डाला। ओवर की दूसरी बॉल पर पोलार्ड आउट हो गए। पोलार्ड ने 21 रन की पारी खेली। तीसरी बॉल पर क्रुणाल पांड्या भी आउट हो गए। इसके बाद सौरभ तिवारी और ऐडम मिल्न बैटिंग करने आए। लाट बॉल पर सौरभ ने चौका मारा। 20 ओवर में मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। केकेआर को जीतने के लिए 156 रन बनाने होंगे।

पारी का 19वां ओवर रसेल ने डाला। ओवर की दूसरी बॉल पर क्रुणाल ने सिक्स लगाया। इस ओवर में रसेल ने 10 रन दिए। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन।

पारी का 18वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने डाला। ओवर की दूसरी बॉल पर पोलार्ड ने सिक्स लगाया। तीसरी बॉल पर उन्होंने चौका जड़ा। इस ओवर में कृष्णा ने 18 रन दिए। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 139 रन।

पारी का 17वां ओवर फर्ग्युसन ने डाला। ओवर की दूसरी बॉल पर ईशान किशन कैच आउट हो गए। रसेल ने उनका कैच लपका। ईशान ने 14 रन की पारी खेली। इसके बाद क्रुणाल पांड्या बैटिंग करने आए। इस ओवर में फर्ग्युसन ने 2 रन देकर एक विकेट लिया। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 121 रन।

पारी का 16वां ओवर रसेल ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर ईशान किशन ने सिक्स जड़ा। चौथी बॉल पर पोलार्ड ने चौका लगाया। इस ओवर में रसेल ने 13 रन दिए। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन।

पारी का 15वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने डाला। ओवर की पांचवीं बॉल पर डिकॉक आउट हो गए। सुनील नारायण ने उनका कैच पकड़ा। डिकॉक ने 42 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। इसके बाद पोलार्ड बैटिंग करने आए। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 106 रन।

पारी का 14वां ओवर लॉकी फर्ग्युसन ने डाला। ओवर की लास्ट बॉल पर डिकॉक ने चौका लगाया। इसी के साथ डिकॉक का अर्धशतक पूरा हुआ। इस ओवर में फर्ग्युसन ने 8 रन दिए। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन।

पारी का 13वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने डाला। ओवर की पहली ही बॉल पर उन्होंने सूर्यकुमार का विकेट लिया। कार्तिक ने सूर्यकुमार का कैच पकड़ा। इसके बाद ईशान किशन बैटिंग के लिए आए। चौथी बॉल पर ईशान किशन ने 2 रन लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं बॉल पर उन्होंने सिंगल लिया। लास्ट बॉल पर डिकॉक ने भी 1 रन लिया। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन।

पारी का 12वां ओवर नारायण ने डाला। इस ओवर में नारायण ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन दिए। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन।

पारी का 11वां ओवर चक्रवर्ती ने डाला। इस ओवर की सभी गेंदों पर सिंगल—सिंगल रन मिले। मुंबई के बल्लेबाज इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन।

पारी का 10वां ओवर सुनील नारायण ने डाला। इस ओवर की दूसरी बॉल पर रोहित शर्मा कैच आउट हो गए। शुभमन गिल ने उनका कैच लपका। रोहित ने 30 गेंदों मेंं 33 रन की पारी खेली। इसके बाद सूर्यकुमार यादव बैटिंग करने आए पांचवीं बॉल पर सूर्यकुमार ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला। लास्ट बॉल पर डिकॉक ने भी 1 रन लिया। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन।

पारी का 9वां ओवर आंद्रे रसेल ने डाला। इस ओवर की पहली और दूसरी बॉल पर डिकॉक ने चौके लगाए। तीसरी चौथी और पांचवी बॉल पर सिंगल—सिंगल रन मिले। लास्ट बॉल पर रोहित ने 2 रन लिए। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 77 रन बिना कोई विकेट गंवाए।

पारी का 8वां ओवर चक्रवर्ती ने डाला। इस ओवर में चक्रवर्ती ने सिर्फ 3 रन दिए। मुंबई के बल्लेबाज इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 63 रन बिना कोई विकेट गंवाए।

पारी का 7वां ओवर सुनील नारायण ने डाला। इस ओवर में नारायण ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 60 रन बिना कोई विकेट गंवाए।

पारी का छठा ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने डाला। इस ओवर की तीसरी बॉल पर डिकॉक ने सिक्स मारा। पांचवीं बॉल पर उन्होंने फिर से सिक्स लगाया। रोहित-डिकॉक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। लास्ट बॉल पर डिकॉक ने 2 रन लिए। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 56 रन बिना कोई विकेट गंवाए।

पारी का पांचवां ओवर लॉकी फर्ग्युसन ने डाला। इस ओवर की लास्ट बॉल पर डिकॉक ने सिक्स मारा। इस ओवर में फर्ग्युसन ने कुल 11 रन दिए। 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 40 रन बिना कोई विकेट गंवाए।

पारी का चौथा ओवर चक्रवर्ती ने डाला। इस ओवर की पहली और दूसरी बॉल पर रोहित ने लगातार 2 चौके मारे। चौथी बॉल पर उन्होंने सिंगल लिया। 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 29 रन बिना कोई विकेट गंवाए।

पारी का तीसरा ओवर सुनील नारायण ने डाला। इस ओवर की तीसरी बॉल पर रोहित ने चौका लगाया। लास्ट बॉल पर डिकॉक ने चौका मारा। इस ओवर में नारायण 11 रन दिए। 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 24 रन बिना कोई विकेट गंवाए।

पारी का दूसरा ओवर वरुण चक्रवर्ती ने डाला। इस ओवर में चक्रवर्ती ने सिर्फ 4 रन दिए। मुंबई के दोनों ओपनर इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए। 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 9 रन बिना कोई विकेट गंवाए।

मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा और क्विटंन डिकॉक ओपनिंग करने मैदान पर आए। वहीं केकेआर की तरफ से पारी का पहला ओवर नितीश राणा ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर रोहित ने चौका लगाया। इस ओवर में नितीश राणा ने 5 रन दिए।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी।

IPL 2021 के दूसरे चरण में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस इस मैच को जीतकर वापसी करना चाहेगी। पिछले मैच में मुंबई को चेन्नई के सामने हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आरसीबी को हराने के बाद केकेआर का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: अर्शदीप ने आईपीएल में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले तीसरे बॉलर बने

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसल, सुनील नारायण, लॉकी फर्ग्‍यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कायरन पोलार्ड, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, ऐडम मिल्न, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

ट्रेंडिंग वीडियो