IPL 2021: MS Dhoni ने फिर लगाए ताबड़तोड़ हेलिकॉप्टर शॉट, वीडियो वायरल
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगाए ताबड़तोड़ हेलिकॉप्टर शॉट। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो.....

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 (IPL 2021) का महाकुंभ शुरू होने में सिर्फ 4 दिन ही शेष बचे हैं। सभी टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने टीम के ट्रेनिंग कैंप में जमकर पसीना बहा रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की नजरें इस बार अपनी टीम को एक ओर खिताब दिलाने पर हैं। इसके लिए वह जमकर मैदान में पसीना बहा रहे हैं। धोनी के प्रैक्टिस सेशन के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोमवार को उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार धोनी के क्या इरादे हैं। इस वीडियो नेट्स पर धोनी एक के बाद एक अपने पसंदीदा हेलिकॉप्टर शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी धोनी के कई वीडियो सामने आ चुके हैं।
यहां देखें एमएस धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट का वीडियो
यह भी पढ़ें :—IPL 2021: इस IPL में विराट कोहली का विकेट लेकर अपना सपना पूरा करना चाहते हैं ये 22 वर्षीय गेंदबाज
सीएसके ने शेयर किया वीडियो
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर धोनी के नेट्स सेशन का वीडियो शेयर किया है। सीएसके आईपीएल 2021 में अपना पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी। प्रैक्टिस वीडियो में धोनी को हेलिकॉप्टर शॉट खेलते देख हर कोई उनकी बल्लेबाजी का कायल हुए जा रहा है। बता दें कि पिछला सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा था। इस बार धोनी की टीम पिछली कड़वी यादों को भुलाकर खिताबी जीत के लिए खेलने उतरेगी।
यह भी पढ़ें :—IPL 2021: कभी धोनी और वॉर्न को जिताई ट्रॉफी, नोटों की हुई बारिश, अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं ये 5 क्रिकेटर
9 अप्रैल को खेला जाएगा उद्धाटन मैच
09 अप्रैल से दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का आगाज होने जा रहा है। यह आईपीएल का 14वां सीजन खेला जाएगा। इस आईपीएल का पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स 10 अप्रैल को अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेंगी।
यह भी पढ़ें :—IPL 2021 SRH Match Preview : पांचवीं बार फिर प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद
टीम इस प्रकार है- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), फैफ डु प्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, रॉबिन उथप्पा, रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, आर साई किशोर, मिचेल सैंटनर, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, जोश हेजलवुड, केएम आसिफ, मोईन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भागात वर्मा, हरी निशांत।
आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list
आइए जानें- IPL 2021-Rajasthan Royals squad and Players list
आइए जानें- IPL 2021- Kolkata Knight Riders Squad and Players list
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest IPL News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi