scriptIPL 2021 PBKS vs CSK : धोनी को रोल मॉडल मानते हैं उत्कर्ष सिंह, आज उनके खिलाफ उतरेंगे मैदान पर | IPL 2021 PBKS vs CSK: Utkarsh Singh considers Dhoni as a role model | Patrika News

IPL 2021 PBKS vs CSK : धोनी को रोल मॉडल मानते हैं उत्कर्ष सिंह, आज उनके खिलाफ उतरेंगे मैदान पर

locationनई दिल्लीPublished: Apr 16, 2021 08:41:07 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

आज पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच में खेला जाएगा।उत्कर्ष सिंह ने CSK के कप्तान एमएस धोनी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Utkarsh Singh MS Dhoni

Utkarsh Singh MS Dhoni

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन का आठवां मुकाबला शुक्रवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच में खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। आज दो विकेटकीपर कप्तानों के बीच भिड़ंत होने वाली है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स आमने-सामने होगी। आईपीएल के इस सीजन में पंजाब और चेन्नई एक-एक मुकाबला खेल चुकी है। चेन्नई को अपनी पहली जीत की तलाश है वहीं पंजाब लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।

धोनी ने बहुत कुछ सीखना
पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह (Utkarsh Singh) ने CSK के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। झारखंड के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले उत्कर्ष ने कहा कि धोनी की सलाह से उनका पूरा गेम ही बदल गया। साल 2017 में धोनी ने उत्कर्ष सिंह को सलाह दी थी कि गेंदबाजी करते वक्त हमेशा गेंद को टर्न कराने की कोशिश करें। एक इंटरव्यू में उत्कर्ष ने कहा कि एक बार रांची में हमारा कैंप में धोनी आकर टीम के साथ प्रैक्टिस करते थे। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि साल 2017 में मैं अपने आपको ऑलराउंडर के तौर पर नहीं सोचा। गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी ठीक थी, लेकिन मैं बॉल को टर्न करवाने में सफल नहीं होता है। गेंदबाजी को लेकर भी धोनी काफी कुछ सीखना।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: कोच का दावा, दिल्ली कैपिटल्स के पास हैं खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

पहले मैच को लेकर काफी उत्साहित
आपको बता दें कि आईपीएल 2021 ऑक्शन के दौरान उत्कर्ष सिंह को पंजाब किंग्स ने उनकी बेस प्राइज 20 लाख में खरीदा था। उत्कर्ष पहली बार आईपीएल खेल रहे है। हालांकि अभी तक उन्हें टीम में मौका नहीं मिला है। अब देखना ये है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में आज भी मौका मिलता है या नहीं। उन्होंने 9 नवंबर 2017 को रणजी ट्रॉफी 2017-18 में झारखंड के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने 11 फरवरी 2018 को विजय हजारे ट्रॉफी 2017-18 में झारखंड के लिए अपनी सूची ए की शुरुआत की। दिसंबर 2018 में, झारखंड के खिलाफ 2018-19 रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान, उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाया। इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने कमाल का खेला दिखाया था। जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल में मौका दिया गया है। उत्कर्ष अपना पहला मैच खेलने को लेकर काफी उत्साहित है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो