scriptIPL 2021, PBKS vs MI Live Cricket Score: KL राहुल ने चौका लगाकर पंजाब किंग्स को दिलाई इस सीजन की दूसरी जीत | ipl 2021 PBKS vs MI live cricket full scorecard 17th match | Patrika News

IPL 2021, PBKS vs MI Live Cricket Score: KL राहुल ने चौका लगाकर पंजाब किंग्स को दिलाई इस सीजन की दूसरी जीत

locationनई दिल्लीPublished: Apr 23, 2021 11:05:49 pm

IPL 2021 Live Score, PBKS vs MI Live Cricket Score Online: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2021 का 17वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है…..
 

mi_vs_pbks-1.jpg

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 63 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने 60 रन और क्रिस गेल ने 43 रनों की मैच जीताऊ पारी खेलकर पंजाब किंग्स को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई।

18वां ओवर-ट्रेंट बोल्ड ओवर लेकर आए। क्रिस गेल और केएल राहुल ने लगाए सिक्स। राहुल चौका लगाकर पंजाब किंग्स को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई। इस ओवर में बने 17 रन।

17वां ओवर-जसप्रीत बुमराह ओवर लेकर आए। केएल राहुल ने पूरा किया अपना अर्धशतक। इस ओवर में बने 7 रन। 17 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 114 रन।

16वां ओवर-जयंत यादव ओवर लेकर आए। क्रिस गेल ने दूसरी बॉल पर लगाया शानदार सिक्स। इस ओवर में बने केवल 9 रन। केएल राहुल और क्रिस गेल के बीच पूरी हुई 50 रनों की साझेदारी। 16 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 108 रन।

15वां ओवर-जयंत यादव ओवर लेकर आए। क्रिस गेल ने दूसरी बॉल पर लगाया शानदार सिक्स। इस ओवर में बने केवल 6 रन। 15 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 99 रन।

14वां ओवर-कीरोन पोलार्ड ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 11 रन। 14 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 93 रन।

13वां ओवर-जयंत यादव ओवर लेकर आए। क्रिस गेल ने दूसरी और तीसरी बॉल पर लगाए शानदार चौके। इस ओवर में बने केवल 12 रन। 13 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 82 रन।

12वां ओवर-राहुल चाहर ओवर लेकर आए। इस ओवर में बना केवल 7 रन। 12 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 70 रन।

11वां ओवर-जयंत यादव ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 1 रन। 11 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 63 रन।

10वां ओवर-राहुल चाहर ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 5 रन। 10 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 62 रन।

9वां ओवर-जयंत यादव ओवर लेकर आए। ओवर में बना केवल एक रन। 9 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 57 रन।

8वां ओवर-राहुल चाहर ओवर लेकर आए। मयंक अग्रवाल 25 रन बनाकर आउट। क्रिस गेल बैटिंग करने आए। इस ओवर में बने 4 रन। 8 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 56 रन।

7वां ओवर- क्रुणाल पांड्या ओवर लेकर आए। इस ओवर में 7 रन बने । 7 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर ५२ रन।

6वां ओवर-जसप्रीत बुमराह ओवर लेकर आए। इस ओवर में 5 रन बने । 6 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 45 रन।

5वां ओवर- राहुल चाहर ओवर लेकर आए। इस ओवर में 3 रन बने । 5 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 40 रन।

चौथा ओवर- ट्रेंट बोल्ट ओवर लेकर आए। इस ओवर में 12 रन बने । 4 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 37 रन।

तीसरा ओवर- जसप्रीत बुमराह ओवर लेकर आए। इस ओवर में 9 रन बने । 3 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 25 रन।

दूसरा ओवर- क्रुणाल पांड्या ओवर लेकर आए। इस ओवर में 15 रन बने और महंगा साबित हुआ। 2 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 16 रन।

पहला ओवर-ट्रेंट बोल्ट ओवर लेकर आए। ओवर में बना एक रन। एक ओवर की समाप्ति पर पंजाब किंग्स का स्कोर 1 रन।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में बनाए 131 रन। पंजाब किंग्स को जीत के लिए मिला १३२ रनों का लक्ष्य। पहले 4 ओवर में सिर्फ 21 रन और आखिरी 4 ओवर बने सिर्फ 26 रन।

20वां ओवर-मोहम्मद शमी ओवर लेकर आए। पांचवीं बॉल पर क्रुणाल पांड्या 3 रन बनाकर आउट। पिछले 4 ओवर में केवल 26 रन और 4 विकेट गिरे। आखिरी ओवर में बने केवल 6 रन। 20 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 131 रन।

19वां ओवर-अर्शदीप सिंह ओवर लेकर आए। कीरोन पोलार्ड ने पहली ही बॉल पर लगाया सिक्स। चौथी बॉल पर हार्दिक पांड्या एक बनाकर आउट। इस ओवर में बने 11 रन। 19 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 125 रन।

18वां ओवर-मोहम्मद शमी ओवर लेकर आए। तीसरी बॉल पर रोहित शर्मा सिक्स लगाने के प्रयास में 63 रनों के निजी स्कोर पर कैच आउट हुए। हार्दिक पांड्या बैटिंग करने आए। ओवर में रोहित शर्मा की विकेट के साथ केवल 3 रन बने। 18 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 114 रन।

17वां ओवर-
रवि बिश्नोई ओवर लेकर आए। पहली ही बॉल पर सूर्यकुमार को 33 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। कीरोन पोलार्ड बैटिंग करने आए। इस ओवर में एक विकेट खोने के साथ ही बने केवल 6 रन। 17 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 111 रन।

16वां ओवर-मोहम्मद शमी ओवर लेकर आए। सूर्यकुमार ने दूसरी बॉल पर चौका लगाकर मुंंबई इंडियंस का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। इस ओवर में केवल 8 रन बने। 16 ओवर की समाप्ति पर २ विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 105 रन।

15वां ओवर-फेबियल ऐलन ओवर लेकर आए। रोहित ने पांचवीं बॉल पर वन बाउंस लगाया शानदार चौका। इस ओवर में बने 9 रन। 15 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 97 रन।

14वां ओवर-रवि बिश्नोई ओवर लेकर आए। सूर्यकुमार और रोहित शर्मा के बीच पूरी हुए 51 रनों की साझेदारी। रोहित ने चौके के साथ पूरा किया अर्धशतक। इस ओवर का दूसरा चौका सूर्यकुमार ने लगाया। इस ओवर में बने 12 रन। 14 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 88 रन।

13वां ओवर-अर्शदीप सिंह ओवर लेकर आए। सूर्यकुमार ने दूसरी बॉल पर लगाया शानदार सिक्स। इस ओवर में बने 10 रन। 13 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 76 रन।

12वां ओवर-दीपक हुड्डा ओवर लेकर। इस ओवर में बने केवल 10 रन। रोहित ने लगाया करारा सिक्स। 12 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 66 रन।

11वां ओवर-अर्शदीप सिंह ओवर लेकर। इस ओवर में बने केवल 7 रन। रोहित 37 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 11 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 56 रन।

10वां ओवर-फेबियन एलन ओवर लेकर आए। इस ओवर में सिर्फ 10 रन बने। रोहित 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 10ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 49 रन।

9वां ओवर-रवि बिश्नोई ओवर लेकर आए। ईशान किशन की जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बने सिर्फ 2 रन। 6 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 39 रन।

8वां ओवर-फेबियन ऐलन ओवर लेकर आए। इस ओवर में रोहित शर्मा ने पहली और दूसरी गेंद पर लगातार 2 चौके लगाए। इस ओवर में बने 11 रन। 8 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 37 रन।

7वां ओवर-रवि बिश्नोई ओवर लेकर आए। आईपीएल 2021 का पहला मैच खेल रहे बिश्नोई ने पहले ही ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए ईशान किशन को आउट किया। इस ओवर में उन्होंने केवल 5 रन ही दिए। 7 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 26 रन।

छठा ओवर-मोहम्मद शमी ओवर लेकर आए। पॉवर प्ले में मुंबई इंडियंस की धीमी शुरुआत। इस ओवर में बने केवल 4 रन। 6 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 20 रन।

पांचवां ओवर-माइसेस हेंरीक्वेस ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 5 रन। 4 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 17 रन।

चौथा ओवर-दीपक हुड्डा ओवर लेकर आए। इस ओवर में सिर्फ 2 रन ही बने। 4 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 12 रन।

तीसरा ओवर-माईसेस हेंरीक्वेस ओवर लेकर आए। डी कॉक के आउट पर ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए। इस ओवर में बने 3 रन। 3 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 10 रन।

दूसरा ओवर-दीपक हुड्डा ओवर लेकर आए। दूसरे ओवर में मुंबई को डी कॉक के रूप में पहला झटका लगा। डी कॉक 3 रन बनाकर आउट। 2 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 7 रन।

पहला ओवर-माईसेस हैरीक्वेस पहला ओवर लेकर आए। रेाहित और डी कॉक क्रीज पर। पहले ओवर में बने केवल 4 रन। एक ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर ४ रन।

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई इंडियंस की और से रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए।

नई दिल्ली। IPL 2021 का 17वां मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीतकर प्वाइंट्स टेबल मेें अपनी पोजिशन सुधारना चाहेगी। वहीं पंजाब किंग्स भी नंबर से ऊपर खिसकना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप पर हर्षल पटेल का कब्जा, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन हुए शामिल

मुंबई को बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत
दिल्ली के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा दूसरे बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। मिडिल ऑर्डर टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का पिछली बार मैच विजेता का योगदान रहा था, लेकिन इस सीजन में ये दोनों की कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। वहीं पांड्या बंधु भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।

राहुल को नहीं मिल रहा बल्लेबाजों का साथ
वहीं दूसरी तरफ पंजाब ने जीत से अपने सीजन की शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद से उसकी टीम जूझती नजर आ रही हैँ बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह 120 रन ही बना पाई। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल को छोडक़र कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल पा रहा है। उसके गेंदबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। क्रिस गेल और निकोलस पूरन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों का बल्ला शांत पड़ा है।

यह भी पड़ें :—IPL 2021 Orange Cap : ऑरेंज कैप पर धवन का कब्जा , जानिए टॉप 5 के बारे में

पंजाब किंग्स का संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मोजेस हेनरिकेज, दीपक हुड्डा, शाहरूख़ खान, फेबियन ऐलन, मोहम्मद शमी, एम अश्विन, अर्शदीप सिंह।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, नाथन कुल्टर नाइल, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो