scriptIPL 2021, PBKS vs RR: आईपीएल के इतिहास में 350 सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने क्रिस गेल | IPL 2021- PBKS vs RR- Chris Gayle complete 350 sixes in IPL history | Patrika News

IPL 2021, PBKS vs RR: आईपीएल के इतिहास में 350 सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने क्रिस गेल

locationनई दिल्लीPublished: Apr 12, 2021 10:28:24 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

क्रिस गेल आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी हैं। इस मैच के दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 350 सिक्स पूरे कर लिए हैं। वहीं टी20 में 1000 सिक्स लगाने वाले गेल इकलौते बल्लेबाज हैं।

chris_gayle_ipl.png
IPL 2021 टूर्नामेंट में चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी पंजाब किंग्स ने इस सीजन का अब तक का सबसे बडा स्कोर 221 रन बनाए। पंजाब किेंग्स की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे क्रिस गेल ने इस मैच में आईपीएल के इतिहास का एक नया रिकॉर्ड बनाया। दरअसल, क्रिस गेल आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी हैं। इस मैच के दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 350 सिक्स पूरे कर लिए हैं। वहीं टी20 में 1000 सिक्स लगाने वाले गेल इकलौते बल्लेबाज हैं।
सिर्फ एक सिक्स की थी जरूरत
बता दें कि क्रिस गेल को आईपीएल में अपने 350 सिक्स का आंकड़ा पूरा करने के लिए सिर्फ एक सिक्स की जरूरत थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल में 350 सिक्स लगाने वाले गेल इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। गेल ने यह रिकॉर्ड बेन स्टोक्स की गेंद पर सिक्स लगाकर पूरा किया। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों में गेल दूसरे नंबर पर हैं। वे अब तक आईपीएल में 4800 से ज्यादा रन बना चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर डेविड वॉर्नर के नाम हैंं। बता दें किे वॉर्नर आईपीएल में 5254 रन बना चुके हैं।
यह भी पढ़ेंं— IPL 2021: क्रिस गेल ने इन 5 टीमों के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
बता दें सोमवार को खेले गए मैच में क्रिस गेल ने 28 गेंदों पर 40 रन बनाए। इसके बाद रियान पराग की गेंद पर बेन स्टोक्स ने उन्हें कैच आउट कर लिया। 40 रन की इस पारी में गेल ने चार चौके और दो छक्के लगाए। बता दें कि गेल के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों में एबी डि विलियर्स दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में 237 सिक्स लगाए हैं। वहीं 26 सिक्स के साथ महेन्द्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा 214 सिक्स के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली इस मामले में पांचवे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 201 सिक्स लगाए हैं।
यह भी पढ़ेंं— IPL 2021: क्रिस गेल लगातार तीन सीजन में लगा चुके हैं सबसे ज्यादा सिक्स, इस गेंदबाज के एक ओवर में बनाए थे 37 रन

टीमें—
राजस्थान रॉयल्स
मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), रियान पराग, शिवम दूबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्ताफिरजुर रहमान

पंजाब किंग्स
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, शाहरुख खान, जे. रिचर्डसन, मुर्गन अश्विन, राइले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो