scriptIPL 2021 : चंकी पांडे की बेटी अनन्या को डेट करना चाहता है टेंपो ड्राइवर का क्रिकेटर बेटा चेतन सकारिया | ipl 2021: rajasthan royals chetan sakariya wants to take ananya pandey | Patrika News

IPL 2021 : चंकी पांडे की बेटी अनन्या को डेट करना चाहता है टेंपो ड्राइवर का क्रिकेटर बेटा चेतन सकारिया

locationनई दिल्लीPublished: Apr 15, 2021 09:10:30 pm

IPL 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू करने वाले चेतन सकारिया ने अपने दिल का हाल बयां करते हुए बताया कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को करना चाहते हैं डेट…

chetan_sakariya.png

नई दिल्ली। टेंपो ड्राइवर के बेटे चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने IPL 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू किया। पहले ही मैच में सकारिया ने 3 विकेट चटकाए, जिसमें पंजाब किग्स के कप्तान केएल राहुल का विकेट भी शामिल है। वैसे तो बॉलीवुड और क्रिकेट का बरसों पुराना नाता रहा है। कई क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट किया है और कईयों ने तो शादी भी की है। अब इस लिस्ट राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी चेतन सकारिया का नाम भी जुड़ गया है।

 

chetan_sakariya-1.png

अनन्या को डेट करना चाहते हैं सकारिया
चेतन सकारिया ने खुद खुलासा किया है कि वह बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Panday) को डेट करना चाहते हैं।

वीडियो हुआ वायरल
हाल ही राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गेंदबाज आकाश सिंह (Aakash Singh) और चेतन सकारिया मस्ती भरे अंदाज में एक दूसरे का इंटरव्यू करते नजर आ रहे हैं। उनके इस इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सकारिया ने बताई दिल की बात
इस वीडियो में चेतन सकारिया बातों ही बातों में अपने दिल की बात कह गए। आकाश ने सकारिया से पूछा कि वह किस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट पर ले जाना चाहते हैं, तो उन्होंने शरमाते हुए अनन्या पांडे का नाम लिया और कहा कि वह बहुत ही खूबसूरत हैं और अनन्या के साथ वह ‘बीच’ पर काफी का लुत्फ उठाना चाहते हैं।

chetan_sakariya-2.png

युवराज को मानते हैं अपना रोल मॉडल
इंटरव्यू के दौरान सकारिया ने कहा कि वह युवराज सिंह को अपना रॉल मॉडल मानते हैं। उन्हें उनकी छक्के और चौके लगाने की स्टाइल बहुत पसंद है। साथ ही उन्होंने बताया कि पहले वह गेंदबाज नहीं बल्कि एक बल्लेबाज के रूप में क्रिकेट खेलते थे।

यह भी पढ़ें

IPL 2021 : RCB की और से युजवेंद्र ने खेले 100 मैच, लिखा इमोशनल मैसेज, याद किए वो 3 साल

सकारिया ने लगाए ठुमके
जब चेतन से आकाश ने पूछा उनके हिडन टैलेंट के बारे में पूछा तो उन्होंने डांस का नाम लिया और बाद में डांस करके भी दिखाया।

कौन हैं चेतन सकारिया
चेतन सकारिया राजकोट से 180 किलोमीटर दूर वरतेज गांव के रहने वाले हैं और वह सौराष्ट्र के लिए क्रिकेट खेलते हैं। वह मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और उनके पिता कभी टेम्पों चलाते थे। उनके चाचा ने उन्हें खेलने के लिए आर्थिक मदद की।

ट्रेंडिंग वीडियो