scriptIPL 2021: ऋषभ पंत ने तोड़ा सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड, दिल्ली कैपिटल्स के लिए हासिल किया नया मुकाम | IPL 2021-Rishabh pant break sehwag record of Highest Run scorer for DC | Patrika News

IPL 2021: ऋषभ पंत ने तोड़ा सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड, दिल्ली कैपिटल्स के लिए हासिल किया नया मुकाम

locationनई दिल्लीPublished: Sep 29, 2021 05:52:45 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

IPL 2021: मंगलवार को दिल्ली का मुकाबला केकेआर से हुआ। इस मैच में केकेआर ने दिल्ली को 3 विकेट से हरा दिया लेकिन पंत ने इस मैच में एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

rishabh_pant_and_sehwag.png

आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत लीग के मौजूदा सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स 16 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक मैच जीतना है। वहीं मंगलवार को दिल्ली का मुकाबला केकेआर से हुआ। इस मैच में केकेआर ने दिल्ली को 3 विकेट से हरा दिया लेकिन पंत ने इस मैच में एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वीरेन्द्र सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया है।

सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा
मंगलवार को हुए मुकाबले में केकेआर के खिलाफ खेलते हुए पंत ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस मैच में उन्होंने 39 रन बनाए। इस मैच में 39 रन की पारी खेलने के साथ ही पंत दिल्ली की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 79 मैच खेलते हुए 36 की औसत से 2390 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान पंत ने 214 चौके और 109 सिक्स लगाए हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग भी आईपीएल में दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए 2382 रन बनाए हैं। इसमें आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 के रन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: 40 की उम्र में धोनी ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, कार्तिक को भी पीछे छोड़ा

rishabh_pant_.png

आईपीएल में सहवाग ने बनाए इतने रन
वीरेन्द्र सहवाग ने आईपीएल में दिल्ली के लिए 79 मैच खेलते हुए 29 की औसत से 2174 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने एक शतक और 15 अर्धशतक लगाए। वहीं उन्होंने चैंपियंस लीग के 7 मैच में 35 की औसत से 208 रन बनाए। इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। हालांकि चैंपियंस लीग 2014 के बाद से नहीं खेली जा रही है।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने

दिल्ली के तीन बल्लेबाजों ने बनाए 2 हजार से ज्यादा रन
आईपीएल के इतिहास में दिल्ली की ओर से अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाज ही 2 हजार से अधिक रन बना सके हैं। इन खिलाड़ियों में ऋषभ पंत और वीरेंद्र सहवाग के अलावा श्रेयस अय्यर का भी नाम शामिल है। श्रेयस अय्यर ने दिल्ली के लिए अब तक 82 मैच खेले हैं। इनमें अय्यर ने 32 की औसत से 2291 रन बना चुके हैं। इन पारियों में अय्यर ने 16 अर्धशतक भी लगाए हैं। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 2 हजार रन का आंकड़ा नहीं छू सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो