scriptIPL 2021, RR vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हराया | ipl-2021-RR-vs-PBKS-live-cricket-full-scorecard-4th-match | Patrika News

IPL 2021, RR vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Apr 13, 2021 04:36:34 pm

Submitted by:

Mohit sharma

IPL 2021 Live Score, RR vs PBKS Live Cricket Score Online: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच सीधा मुकाबला

IPL 2021, RR vs PBKS Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स मैच का लाइव टेलीकास्ट

IPL 2021, RR vs PBKS Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स मैच का लाइव टेलीकास्ट

20वां ओवर: संजू सैमसन का शतक भी राजस्थान को जिता नहीं पाया है। पंजाब किंग्स की 4 रन से जीत हो गई है। आपको बता दें कि संजू ने 54 गेंदों पर सीज़न का पहला शतक जड़ा।

19वां ओवर: राजस्थान रॉयल्स को एक और करारा झटका लगा है। दो रन बनाकर राहुल तेवतिया आउट हो गए हैं। राहुल को मेरेडिथ ने अपना शिकार बनाया है। वहीं, आरआर को 7 गेंद पर 13 रन की जरूरत है।

18वां ओवर: राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए केवल 12 गेंदों में 21 रन की जरूरत है। पांच विकेट के नुकसान पर राजस्थान का स्कोर 200 के पार निकल गया है। संजू सैमसन और राहुल तेवतिया अभी क्रीज पर मौजूद हैं।

17वां ओवर: राजस्थान 17वें ओवर में 5वां झटका लगा है। शमी ने रियान पराग को पवैलियन भेज दिया है। इस तरह से पांच विकेट के नुकसान पर राजस्थान का स्कोर 182 रन।

16वां ओवर: राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंद में 48 रन की जरूरत है। आरआर फिलहाल 16 ओवर के खेल के बाद चार विकेट के नुकसान पर 174 रन।

15वां ओवर: राजस्थान ने 15 ओवर के खेल के बाद चार विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए लिए हैं। संजू सैमसन और रियान पराग क्रीज पर मौजूद हैं।

14वां ओवर: राजस्थान ने 14 ओवर के खेल के बाद चार विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए लिए हैं। संजू सैमसन और रियान पराग क्रीज पर मौजूद हैं।

13वां ओवर: शिवम दुबे के रूप में राजस्थान को चौथा झटका लगा है। अर्शदीप ने शिवम को पवैलियन भेज दिया है। चार विकेट के नुकसान पर राजस्थान का स्कोर अब 133 रन

12वां ओवर: संजू सैमसन ने अपनी शानदार फिफ्टी पूरी कर ली है। इसके साथ ही राजस्थान का स्कोर भी 121 हो गया है। क्रीज पर संजू सैमसन और शिवम दुबे मौजूद हैं।

11वां ओवर: राजस्थान रॉयल्स को 54 गेंदों में 113 रन की ज़रूरत है। 11 ओवर के बाद आरआर का तीन विकेट के नुकसान पर स्कोर 110 रन

10वां ओवर: राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर के खेल के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए हैं। क्रीज पर संजू सैमसन और शिवम दुबे मौजूद हैं।

9वां ओवर: राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवर के खेल के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए हैं। क्रीज पर संजू सैमसन और शिवम दुबे मौजूद हैं।

8वां ओवर: राजस्थान को तीसरा झटका लगा है। रिचर्डसन ने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया है। आरआर ने 8 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए हैं।

7वां ओवर: राजस्थान रॉयल्स ने सात ओवर के खेल के बाद दो विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए हैं। क्रीज पर फिलहाल संजू सैमसन और जॉस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।

छठा ओवर: 6 ओवर के खेल में राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट के नुकसान पर 59 रन का स्कॉर बनाया है। क्रीज पर फिलहाल संजू सैमसन और जॉस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।

5वां ओवर: राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट के नुकसान पर पांच ओवर के बाद 52 रन बना लिए हैं। फिलहाल संजू सैमसन और जॉस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।

चौथा ओवर: राजस्थान रॉयल्स फिलहाल संकट में नजर आ रही है। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। राजस्थान दो विकेट के नुकसान पर फिलहाल 34 रन

तीसरा ओवर: राजस्थान रॉयल्स को दूसरा बड़ा झटका लगा है। अर्शदीप ने मनन वोहरा को पवैलियन भेज दिया है। तीन ओवर के खेल के बाद आरआर ने 25 रन बना लिए हैं।

दूसरा ओवर: राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती दौर में बेन स्टोक्स के रूप में एक बल्लेबाज खो दिया है। आरआर दो ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 17 रन

कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुडा (64) की अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के चौथे मुकाबले में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के सामने 222 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

पहला ओवर: राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत हुई है। पहले ही ओवर में शमी ने बेन स्टोक्स को पवैलियन भेज दिया है। एक विकेट के नुकसान पर आरआर का स्कोर 11 रन

20वां ओवर: लोकेश राहुल और दीपक हुड्डा की बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने राजस्थान को 222 रन का लक्ष्य दिया हैै। राहुल शतक से चूके और 91 रन बनाकर चेतन सकारिया की गेंद पर आउट हो गए। राहुल ने 50 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए।

19वां ओवर: पंजाब किंग्स को चौथा झटका लगा है। दीपक हुड्डा के बाद निकोलस पूरन भी पवैलियन लौट गए हैं। मॉरिस की गेंद पर चेतन सकारिया ने उनका शानदार कैच पकड़ लिया है। पंजाब का स्कोर 19 ओवर के बाद फिलहाल 216

18वां ओवर: पंजाब को दीपक हुड्डा तीसरा झटका लग है। हुड्डा 28 गेंदों पर 64 रन बनाए हैं। मॉरिस की गेंद पर रियान पराग ने उनका कैच लपका। पंजाब फिलहाल 3 विकेट के नुकसान पर 201

17वां ओवर: लोकेश राहुल और दीपक हुड्डा के बीच अब तक 83 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। खास बात यह है कि दोनों ही बल्लेबाजों ने केवल 38 गेंदों पर ही यह स्कोर खड़ा किया है। दोनों खिलाड़ियों के अर्धशतक पूरे कर चुके हैं। पंजाब का स्कोर फिलहाल 2 विकेट के नुकसान पर 183

16वां ओवर: राहुल और हुड्डा विस्फोटक बल्‍लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया है। जिसके बाद पंजाब ने 16 ओवर के खेल में दो विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं।

15वां ओवर: केएल राहुल ने आक्रमक अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी की है। जिसके बाद पंजाब ने 15 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए हैं।

14वां ओवर: केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। राहुल और हुड्डा दोनों ही आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं। पंजाब का स्कोर 14 ओवर के बाद 161/2

14वां ओवर: केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। राहुल और हुड्डा दोनों ही आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं। पंजाब का स्कोर 14 ओवर के बाद 150/2

13वां ओवर: पंजाब किंग्स ने दो विकेट के नुकसान पर 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 130 बनाया है। फिलहाल हुड्डा और राहुल क्रीज पर जमे हुए हैं।

12वां ओवर: पंजाब किंग्स की शुरुआत थोड़ी से लड़खड़ा गई है। टीम ने क्रिस के गेल के रूप में दूसरा विकेट खो दिया है। गेल के आउट होने के बाद बैटिंग के लिये दीपक हुड्डा आए हैं। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 110

11वां ओवर: पंजाब ने दो विकेट खो कर 11 ओवर के खेल के बाद 102 रन बना लिए हैं।

10वां ओवर: रियान पराग की गेंद पर बेन स्‍टोक्‍स ने पकड़ा कैच और गेल 40 पर आउट गेल और राहुल की 50 की साझेदारी के बल पर पंजाब ने 10 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 91 रन का स्कोर बनाया है।

9वां ओवर— राहुल तेवतिया की चौथी बॉल पर गेल ने जड़ा चौका। ओवर की लास्ट बॉल पर गेल ने लगाया सिक्स। 9 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर पंजाब का स्कोर 82 रन।

8वां ओवर— बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर गेल चौका और तीसरी गेंद पर लगाया सिक्स। 8 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर पंजाब का स्कोर 70 रन।

केएल राहुल ने गोपाल की गेंद पर 6 मारने का प्रयास किया और कैच लपके जाने से बचे। बेन स्‍टोक्‍स ने उन्‍हें जीवनदान दे दिया।

7वां ओवर— श्रेयस गोपाल की तीसरी बॉल पर राहुल ने और 5वीं बॉल पर गेल ने लगाया चौका। 7 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर पंजाब का स्कोर 58 रन।

छठा ओवर— क्रिस मॉरिस की दूसरी बॉल पर गेल ने लिए 2 रन। पांचवीं बॉल पर गेल ने लगाया शानदार चौका। 6 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर पंजाब का स्कोर 46 रन।

5वां ओवर—मुस्तफिजुर रहमान की चौथी गेंद पर क्रिस गेल ने लगाया करारा चौका। 5 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर पंजाब का स्कोर 40 रन।

चौथा ओवर—आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज क्रिस मॉरिस लेकर आए चौथा ओवर। दूसरी बॉल पर राहुल ने जड़ा चौका। तीसरी बॉल पर 2 रन। 4 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर पंजाब का स्कोर 31 रन।

तीसरा ओवर—सकारिया के ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर नहीं बना कोई रन। तीसरी बॉल पर बना एक रन। चौथी बॉल पर मयंक हुआ कैच आउट। पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा। क्रिस गेल पर क्रीज पर आए। 3 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर पंजाब का स्कोर 22 रन।

दूसरा ओवर—मुस्तफिजुर रहमान की दूसरी बॉल पर एलपीडब्ल्यू की हुई अपील। आखिरी बॉल पर पड़ा चौका। 2 ओवर की समाप्ति पर पंजाब बिना किसी नुकसान पर 21 रन।

पहला ओवर—राजस्थान रॉयल्स की तरफ से चेतन सकारिया पहला ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर केएल राहुल ने एक रन लिया और तीसरी बॉल पर मयंक अग्रवाल ने चौका लगाया। लास्ट पर लगा चौका। एक ओवर की समाप्ति पर पंजाब किंग्स का स्कोर 10 रन।

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ओपनिंग के लिए उतरे हैं। राजस्‍थान ने चेतन सकारिया से गेंदबाजी की शुरूआत की है।

मैदान पर आरआर के कप्तान संजू सैमसन बात कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम में चार विदेशी खिलाड़ी खेल रहे हैं। जिनके नाम क्रिस मॉरिस, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मुस्ताफिजुर हैं।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता है। इसके साथ ही टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब बल्लेबाजी के लिए उतरेगी।

 

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2021 ( IPL 2021 ) का चौथा मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ( RR vs PBKS )के बीच होगा। आईपीएल सीजन का यह महत्वपूर्ण मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम ( wankhede stadium ) में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स जहां आईपीएल का ओपनिंग खिताब जीतने वाली विजेता है, वहीं पंजाब पिछले सीजन में छठे स्थान पर रही थी। दोनों ही टीम एक बार फिर नई उम्मीद और ऊर्जा के साथ आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के लिए खेल के मैदान में उतरेंगी। राजस्थान जहां संजू सैमसन के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है, वहीं केएल राहुल पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।

IPL 2021, KKR vs SRH Live Cricket Score: केकेआर ने हैदराबाद को 10 रन से हराया

https://twitter.com/hashtag/VIVOIPL?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पिच रिपोर्ट- दोनों टीमों के बीच आईपीएल क्रिकेट का यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। मुंबई की यह पिच बल्लेबाजों के काफी मुफीद मानी जाती है। गेंदबाजी के हिसाब से यहां फास्ट बॉलर को काफी असरदार समझा जा सकता है। इसका एक बड़ा कारण बॉलर को पिच से अतिरिक्त उछाल का मिलना है। फास्ट बॉलर्स में पंजाब के पास मोहम्मद शमी और राइली मेरिडिथ हैं, जो टीम को जीत तक पहुंचाने में सहायक साबित हो सकते हैं। वहीं, राजस्थान के पास क्रिस मौरिस और मुस्ताफिजुर रहमान तेज गेंदबाजी का जिम्मेदारी संभालेेंगे।

संभावित प्लेइंग इलेवन:


प्लेइंग-XI राजस्थान रॉयल्स

प्लेइंग-XI पंजाब किंग्स –

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो