मास्टरशेफ बने अर्जुन -
इस सीजन भी अभी तक अपने डेब्यू का इंतज़ार कर रहे अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुकिंग करते दिख रहे है। इस वीडियो को मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसका कैप्शन दिया, "मास्टरशेफ ।"

अर्जुन तेंदुलकर के अलावा टीम के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी कुकिंग करते नज़र आए। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को इस बार डेब्यू का मौका नहीं मिला, ऐसे में अब मुंबई इस लीग से बाहर हो चुकी है और वह बैंच पर बैठे कुछ खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।
30 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था -
अर्जुन तेंदुलकर तेज गेंदबाज के साथ-साथ बायें हाथ के बल्लेबाज भी हैं। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने इस बार अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। वहीं इस सीजन में मुंबई के अबतक एक सफर की बात की जाये तो इस आईपीएल सीजन में मुंबई ने अबतक 11 मैच खेले हैं। जिनमें से मात्र 2 में उन्हें जीत हासिल हुई है। मुंबई का यह अबतक का सबसे खराब आईपीएल सीजन रहा है।