इस जीत के साथ चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी बरकरार हैं। उसके 11 मैचों में चार जीत और सात हार के साथ आठ अंक हैं। चेन्नई के फिलहाल 10 अंक हैं और वह नौवें से आठवें स्थान पर पहुंच गई है।Fleming to Devon and his wife. pic.twitter.com/uSkncf1HRB
— Ali (@Purana_Lucknow) May 8, 2022
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में दिल्ली ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज एस भारत और डेविड वॉर्नर को खो दिया। सात ओवर पर दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट पर 71 रन बना लिए थे। लेकिन तभी मोईन अली ने मिचेल मार्श को 25 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया।Conway skipped suhaagraat when he got to know Dhoni is captaining CSK again to play under him. This man is made for this franchise. #IPL
— Silly Point (@FarziCricketer) May 8, 2022
इसके बाद 10वें ओवर में मोईन ने दो विकेट निकाले। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत को बोल्ड किया। पंत 11 गेंदों पर 21 रन बना सके। इसके बाद रिपल पटेल ने मोईन के ओवर की तीसरी गेंद पर सिक्स लगाया। चौथी गेंद पर एक बार फिर रिपल बड़े शॉट की तरफ बढ़े, लेकिन बाउंड्री लाइन पर कॉनवे ने उनका बेहतरीन कैच पकड़ा। रिपल तीन गेंदों पर छह रन बना सके।#CSK fans, what do you think?
— CricTracker (@Cricketracker) May 8, 2022
📸: Disney+Hotstar pic.twitter.com/NZyrj6H9qZ
11वें ओवर में दिल्ली की टीम को दो झटके लगे। मुकेश चौधरी ने ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड किया। अक्षर एक रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर मुकेश ने रोवमन पॉवेल को धोनी के हाथों कैच कराया। पॉवेल तीन रन बना सके।MS DHONI to all other captains🤠 pic.twitter.com/eDjxUu4qbI
— CricTracker (@Cricketracker) May 8, 2022