धोनी ने स्टेन को दिया ऑटोग्राफ
चेन्नई और हैदराबाद के बीच हुए मैच के बाद धोनी के पास स्टेन पहुंचे। स्टेन ने धोनी से ऑटोग्राफ की मांग की। धोनी ने भी मुस्कुराते हुए स्टेन की ये चाहत पूरी कर दी। धोनी और स्टेन की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में दिख रहा है कि हैदराबाद की जर्सी में स्टेन को धोनी ऑटोग्राफ दे रहे हैं। धोनी और स्टेन के बीच ये चीज अब काफी सुर्खियां बटोर रही है।
Dale Steyn taking an autograph from great MS Dhoni. pic.twitter.com/j7XHY7j8Hg
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 1, 2022
चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम
चेन्नई ने IPL 2022 में अपना तीसरा मुकाबला जीता। चेन्नई के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें अभी कायम है। अगर चेन्नई आने वाले मुकाबले जीत जाएगी तो फिर वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। धोनी के दोबारा कप्तान बनने से टीम में एक अलग ऊर्जा भी नजर आए। गायकवाड़ अभी तक फॉर्म तलाश रहे थे लेकिन हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 99 रन बनाए। हालांकि एक रन से वो शतक बनाने से चूक गए। धोनी अब चेन्नई की टीम में और भी बदलाव कर सकते हैं। देखना होगा कि चेन्नई का आगे आने वाले मैचों में कैसा प्रदर्शन रहेगा।