script900 छक्के, IPL 2022 में रचा गया इतिहास, बल्लेबाजों ने 15वें सीजन में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड | ipl 2022 first time in history to have 900 sixes in a single season | Patrika News

900 छक्के, IPL 2022 में रचा गया इतिहास, बल्लेबाजों ने 15वें सीजन में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

locationनई दिल्लीPublished: May 18, 2022 07:00:32 am

Submitted by:

Joshi Pankaj

IPL 2022 में सबसे ज्यादा छक्के जड़े जाने का रिकॉर्ड बन गया है। पहली बार किसी सीजन में 900 छक्के लगे हैं। अभी भी टूर्नामेंट जारी हैं और ये आंकड़ा हजार तक पहुंच सकता है।

ipl 2022 first time in history to have 900 sixes in a single season

इस सीजन हुआ कारनामा

IPL 2022 अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्लेऑप में पहुंचने के लिए टीमें जोर लगा रही है। प्लेऑफ में टीमों के पहुंचने का समीकरण भी अब काफी रोमांचक हो गया है। खैर इस बार एक खास रिकॉर्ड भी बन गया है। मुंबई और हैदराबाद के बीच इस सीजन का 65वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद की पारी के दौरान 900वां सिक्स लगा। IPL के इतिहास में किसी एक सीजन में आजतक 900 सिक्स नहीं लगे। पहली बार ये कारनामा हुआ है।

IPL में सबसे ज्यादा सिक्स कब लगे?

इस साल अभी तक 900 सिक्स लग चुके हैं। लीग में अभी भी कई मुकाबले होंगे। शायद ये आंकड़ा हजार तक जा सकता है। अगर ऐसा होगा तो फिर इतिहास बन जाएगा। खैर साल 2018 के IPL में कुल 872 सिक्स लगे थे। साल 2019 के सीजन में 784 सिक्स लगे थे। साल 2020 के सीजन में 734 सिक्स लगे थे। साल 2012 में 734 सिक्स लगे थे। वैसे इस बार IPL में दस टीमें खेल रही है तो मुकाबले भी ज्यादा है, इस वजह से भी सिक्स ज्यादा लगेंगे।

ये भी पढ़ें- 5 बल्लेबाज जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 ओवर में 6 चौके जड़े
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1526580280919658497?ref_src=twsrc%5Etfw

जोश बटलर नंबर-1 पर कायम

राजस्थान टीम के ओपनर बल्लेबाज जोश बटलर अभी तक 13 मुकाबलों में 37 सिक्स जड़ चुके हैं। नंबर-1 की पोजिशन पर वो बने हुए है। दूसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं। जिन्होंने 13 मुकाबलों में 32 छक्के उड़ाए हैं। तीसरे नंबर पर लियाम लिविंग्स्टोन हैं। उन्होंने भी 13 मुकाबलों में 29 सिक्स लगाए हैं। चौथे नंबर पर कोलकाता के नीतिश राणा है। वो 22 सिक्स लगा चुके हैं। पांचवें नंबर पर केएल राहुल हैं। राहुल ने 21 सिक्स अभी तक लगाए है। ये अंकतालिका अभी आगे-पीछे हो सकती है। इस बार सभी टीमों में पावर हिटर्स की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में जितने ज्यादा छक्के लग रहे हैं दर्शकों को उतना ही मजा आ रहा है।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड क्रिकेट को टेस्ट मैच में 199 और 99 पर आउट होने वाला पहला बल्लेबाज मिला,KL Rahul के क्लब में एंट्री
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो