IPL 2022: KKR और GT के बीच यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
नई दिल्ली
Updated: April 23, 2022 07:29:30 pm
यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
गुजरात टाइटंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को 8 रनों से हराया।
कोलकाता को जीतने के लिए 6 गेंद पर 18 रनों की जरूरत है। क्रीज़ पर उमेश यादव और आंद्रे रसेल खेल रहे हैं।
कोलकाता को जीतने के लिए 18 गेंद पर 37 रन चाहिए हैं। क्रीज़ पर उमेश यादव और आंद्रे रसेल खेल रहे हैं।
राशिद खान ने शिवम मावी को शानदार फिरकी डालते हुए बोल्ड कर दिया। मावी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। KKR 15.2 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 108 रन बना लिए हैं।
राशिद खान ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर गुजरात टाइटंस को एक और सफलता दिलाई है। वेंकटेश अय्यर ने सिक्स के लिए राशिद को लंबा शॉट मारा लेकिन बाउंड्री पर अभिनव मनोहर ने शानदार कैच लेकर वेंकटेश अय्यर को चलता किया। अय्यर ने 17 गेंद पर 17 रन बानए।
यश दयाल की गेंद पर आंद्रे रसेल फाइन लेग पर कैच दे बैठे। लेकिन यश दयाल से गलती हो गई और उनके पैर लाइन के बाहर था। अंपायर ने नो बाल का इशारा किया और रसेल बच गए।
कोलकाता को एक और झटका लागा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे रिंकू सिंह 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हों ने वेंकटेश अय्यर के साथ 5वे विकेट के लिए 45 रन जोड़े।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर वेंकटेश अय्यर (3) और रिंकू सिंह (26) रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर मात्र 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। यश दयाल की गेंद पर अय्यर बैक फूट पर जाकर कट खेलना चाहते थे लेकिन खराब फुट वर्क के चलते गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेट कीपर रिद्धिमान साहा के हाथों चली गई।
कोलकाता की बेहद खराब शुरुआत। मात्र 16 रन पर टीम के 3 विकेट गिर गए हैं। लॉकी फग्र्यूसन ने नीतीश राणा को विकेट कीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया।
156 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता को जल्द दो झटके लग चुके हैं। शामी के पहले ओवर में सैम बिलिंग्स के आउट होने के बाद तीसरे ओवर में शामी ने KKR को सुनील नरेन के रूप में एक और झटका दिया है। नरेन 5 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए।
What a start for @gujarat_titans 🔥@MdShami11 gets the breakthrough in the first over 💥@Wriddhipops completes a fine catch as Sam Billings departs for 4.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2022
Follow the match ▶️ https://t.co/GO9KvGCpqo#TATAIPL | #KKRvGT pic.twitter.com/A6HDYXNvIb
कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में सैम बिलिंग्स को मोहम्मद शामी ने आउट कर पवेलियन भेज दिया। बिलिंग्स ने 4 गेंद पर 4 रान बानए।
पारी का आखिरी ओवर आंद्रे रसेल ने फेंका। उन्होंने अपने एक ओवर में 4 विकेट लिए। रसेल ने लॉकी फग्र्यूसन, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया और अल्जारी जोसेफ को पवेलियन पहुंचाया।
गुजरात टाइटंस को चौथा झटका कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। पांड्या बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। पांड्या ने अपनी पारी में 2 सिक्स और 4 चौके लगाए।
गुजरात टाइटंस का तीसरा विकेट गिर गया है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे डेविड मिलर लंबा शॉट लगाने के चक्कर में शिवम मावी की गेंद पर उमेश यादव को कैच दे बैठे। मिलर ने 20 गेंद पर 27 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस ने 14 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर बनाए 114 रन। क्रीज़ पर कप्तान हार्दिक पांड्या (55) और डेविड मिलर (22) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अबतक 31 रन जोड़ लिए है।
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांड्या ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह पांड्या का आईपीएल 2022 में दूसरा अर्धशतक है।
गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका रिद्धिमान साहा के रूप में लगा। साहा ने उमेश यादव के ओवर की दूसरी गेंद पर स्कूप मारा और गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। साहा तीसरी गेंद पर भी ऐसा ही करना चाहते थे लेकिन उमेश यादव ने चालाकी से शॉर्ट गेंद फेंक दी और उन्हें वेंकटेश अय्यर के हाथों गली पर कैच आउट कराया। साहा ने 25 गेंद पर 25 रन बनाए। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े।
गुजरात टाइटंस ने 8 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर बनाए 69 रन। क्रीज़ पर कप्तान हार्दिक पांड्या (41) और रिद्धिमान साहा (17) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अबतक 61 रन जोड़ लिए है।
Powerplay done ✅@hardikpandya7 and @Wriddhipops out in the middle 👌 @gujarat_titans are 47/1 after 6 overs 👊#TATAIPL | #KKRvGT pic.twitter.com/lrDgs2qCJF
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2022
पावरप्ले के बाद गुजरात टाइटंस ने एक विकेट के नुकसान पर बनाए 47 रन। कप्तान हार्दिक पांड्या (21) और रिद्धिमान साहा (16) ने दूसरे विकेट के लिए जोड़े 39 रन।
गुजरात टाइटंस ने तीन ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर कप्तान हार्दिक पांड्या (11) और रिद्धिमान साहा (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।
गुजरात टाइटंस को पहला झटका लग गया है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल कोलकाता के तेज गेंदबाज टिम साउदी की गेंद पर सैम बिलिंग्स को कैच थमा बैठे। गिल ने 5 गेंद पर 7 रन बनाए।
WICKET!!!!!!!! Southee strikes in his first ball and Gill departs! 😍😍#KKRHaiTaiyaar #KKRvGT #IPL2022
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 23, 2022
गुजरात की बल्लेबाजी शुरू। क्रीज़ पर विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल खेल रहे हैं। गुजरात ने पहले ओवर में 8 रन बनाए हैं।
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फग्र्यूसन, यश दयाल और मोहम्मद शमी।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें