आईपीएल

IPL 2022 के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस अभी भी कैसे क्वालीफाई कर सकती हैं

जानिए मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी?

Apr 15, 2022 / 06:42 pm

Joshi Pankaj

मुंबई का खराब प्रदर्शन जारी

IPL 2022 का सीजन अब तक मुंबई इंडियंस के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। लगातार पांच मैचों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इस समय अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है। ऐसा लग रहा है कि मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस लगभग खत्म हो गए है। समीकरण अगर देखें जाए तो मुंबई वापसी कर सकती है। मुंबई की टीम इससे पहले भी ये कारनामा कर चुकी है। साल 2014 में भी मुंबई की हालत कुछ ऐसी ही थी लेकिन बाद में टीम ने वापसी की।

मुंबई की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकती है, ये बात कहना अभी बिल्कुल गलत होगा। मुंबई के लिए ये काम मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। सभी टीमों को 14-14 लीग मैच खेलने हैं। मुंबई पांच मैच खेल चुकी है और अब उसे 9 मुकाबले और खेलने हैं।


प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी मुंबई?

मुंबई अगर अपने आने वाले 9 मैच जीत जाएगी तो फिर वो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर मुंबई 8 मुकाबले जीत जाएगी तो फिर अन्य टीमों पर उसे निर्भर रहना पड़ेगा। मुंबई को जीत के साथ-साथ नेट रनरेट पर भी ध्यान होगा। इस समय मुंबई का नेट रनरेट माइनस में चल रहा है। अब समीकरणों के हिसाब से ये चीज अच्छी लग रही है लेकिन मुंबई को भी पता है कि काम काफी कठिन होगा। अगर मुंबई के बल्लेबाज अपने रंग में आ गए तो फिर ये काम आसानी से हो सकता है। रोहित शर्मा और ईशान किशन को अब बड़ा रोल निभाना पड़ेगा।

Home / IPL / IPL 2022 के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस अभी भी कैसे क्वालीफाई कर सकती हैं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.