टी20 क्रिकेट में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल ने आईपीएल के इतिहास का सबसे लंबा सिक्स मारा है। गेल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया टीम के खिलाफ 119 मीटर लंबा सिक्स जड़ा था।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पूर्व ऑलराउंडर बैन कटिंग्स ने 2016 में 117 मीटर लंबा सिक्स जमाया था। उन्होंने यह सिक्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मारा था। लियाम लिविंगस्टोन -
लियाम लिविंगस्टोन ने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ मोहम्मद शामी की तेजतर्रार गेंद पर 117 मिटल लंबा सिक्स जड़ दिया। यह इस सीजन का अबतक का सबसे बड़ा सिक्स है।
मुंबई इंडियंस (MI) के आतिशी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने इसी साल पंजाब किंग्स के खिलाफ राहुल चाहर की गेंद पर 112 मीटर लंबा सिक्स लगाया। यह इस आईपीएल सीजान का तीसरा दूसरा सबसे लंबा सिक्स है।
इस सूची में एक बार फिर क्रिस गेल का नाम आता है। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ एक और सिक्स लगाया था। यह सिक्स 122 मीटर का था। गेल ने इस मैच में 175 रनों की पारी खेली थी।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2013 में 112 मीटर का सिक्स लगाया था। माही ने मुंबई इंडियन के खिलाफ खेलते हुए यह कारनामा किया था।