अंकतालिका पार नज़र डाली जाये तो इस मैच के बाद ज्यादा बादलाव नहीं हुआ है। मुंबई इंडियंस अपने सभी मैच हारकर अब भी 10वे स्थान पर बनी हुई है। वहीं चेन्नई 7 में 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ 9वे स्थान पर है। चेन्नई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यहां से लगभग सभी मैच जीतने होंगे।

वहीं गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर 10-10 अंकों के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। आज आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुक़ाबला होगा। राजस्थान के लिए एक जीत गुजरात टाइटंस को तालिका के शीर्ष से बाहर करने में मदद कर सकती है, जबकि दिल्ली के लिए एक जीत उन्हें अंक तालिका के ऊपरी आधे हिस्से में ले जाएगी, बशर्ते उनकी बेहतर नेट रन रेट नीचे न गिरे।
बता दें गुरुवार को अंबाती रायुडू (40) और महेंद्र सिंह धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी (नाबाद 28) की बदौलत चेन्नई ने मुंबई को तीन विकेट से हरा दिया। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। मुंबई की ओर से डेनियल सैम्स ने चार विकेट झटके। वहीं, जयदेव उनादकत ने दो विकेट झटके।