scriptIPL 2022, MI vs LSG: जीत के लिए तरस रही मुंबई ने लखनऊ के सामने टेके घुटने, 18 रनों से हुई करारी हार | ipl 2022 mi vs lsg final match report | Patrika News

IPL 2022, MI vs LSG: जीत के लिए तरस रही मुंबई ने लखनऊ के सामने टेके घुटने, 18 रनों से हुई करारी हार

locationनई दिल्लीPublished: Apr 16, 2022 07:36:28 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

लखनऊ और मुंबई के बीच IPL 2022 का 26वां मुकाबला खेला गया। लखनऊ ने राहुल की शतकीय पारी की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा किया। मुंबई एक बार फिर लक्ष्य को प्राप्त करने में नाकाम रही। लगातार छह मैचौं में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है।

ipl 2022 mi vs lsg final match report

मुंबई की करारी हार

IPL 2022 का 26वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया था। लखनऊ ने इस बार केएल राहुल की शतकीय पारी की बदौलत 199 रन का बड़ा स्कोर बनाया। मनीष पांडे ने भी 29 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो एक बार फिर देखना पड़ा। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और टीम 181 रन की बना पाई। लखनऊ ने ये मुकाबला 18 रनों से जीत लिया। अंतिम ओवरों में पोलार्ड ने थोड़ा बहुत मैच पलटने की कोशिश की लेकिन वो भी नाकाम रहे। पोलार्ड ने 14 गेंदों में 25 रन बनाए। IPL 2022 में अभी तक छह मैचों में मुंबई को एक भी जीत नहीं मिली है।

रोहित शर्मा और ईशान किशन फिर हुए फेल


रोहित और ईशान से इस बार बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन ये दोनों नाकाम रहे। ईशान सिर्फ 13 रन बना पाए और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए। ब्रेविस ने इस बार भी थोड़ा दम दिखाया। उन्होंने 13 गेंदों में 31 रन बनाए। सूर्य़ कुमार यादव ने एक बार फिर छोटी लेकिन अनमोल पारी खेली। 27 गेंदों में उन्होंने 37 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने भी 26 रन का योगदान दिया।

केएल राहुल का शानदार प्रदर्शन

राहुल का ये 100वां IPL मैच था। राहुल ने इस बार इतिहास रच दिया। उन्होंने 56 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। राहुल ने कुल 60 गेंदों में 103 रन की नाबाद पारी खेली। राहुल ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो