मुंबई की खराब शुरुआत
मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 10 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। अनमोलप्रीत सिंह 5 रन बनाकर नवदीप सैनी का शिकार बने। टीम ने 40 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने टीम को संभाला। दोनों ने अर्धशतक लगाया। लेकिन उनके आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई। ईशान ने 54 और तिलक ने 61 रन बनाए। नवदीप सैनी और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिला।
मुंबई की लगातार दूसरी हार
दोनों टीमों का यह इस सीजन यह दूसरा मुकाबला है। राजस्थान ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराया था। वहीं, मुंबई को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार झेलनी पड़ी थी। मुंबई इंडियंस का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उच्चतम स्कोर 212 रन, जबकि न्यूनतम स्कोर 92 रन है। राजस्थान का मुंबई के खिलाफ उच्चतम स्कोर 208 रन, जबकि न्यूनतम स्कोर 90 रन रहा है।
राजस्थान टीम में एक बदलाव
मैच में मुंबई इंडियंस टीम ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी सूर्यकुमार यादव को इस मैच में भी मौका नहीं मिला है। वहीं राजस्थान ने टीम में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने पहले मुकाबले में 5 छक्के जड़े थे। वे अर्धशतक लगाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था।