धोनी ने अपने नाम किया यह कीर्तिमान -
धोनी ने अपनी इस पारी में 2 सिक्स और एक चौका लगया और टीम को 208 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। इसी के साथ धोनी ने टी20 करियर में 6 हज़ार रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान हैं। उनसे पहले यह कारनामा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने किया है।
धोनी की पारी -
18वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने सिक्स से अपना खाता खोला। उन्होंने मिशेल मार्श की गेंद पर बाहर निकलकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर कट शॉट खेलकर उन्होंने चौका बटोरे। 19वें ओवर में धोनी ने आखिरी गेंद पर खलील अहमद को सिक्स लगाया। अंतिम दो ओवर में उन्हें सिर्फ 4 ही गेंद खेलने को मिले। उन्होंने 8 गेंद पर 262.5 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाए।
MS Dhoni becomes the second captain after Virat Kohli to complete 6000 runs in T20 - two greats in modern Era.
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 8, 2022
चेन्नई ने 208 रन बनाए -
इस मैच में चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तान बनने के बाद चेन्नई की टीम ने तीन मैच में दूसरी बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। धोनी के अलावा डेवोन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाज की। कॉन्वे ने 49 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली। वहीं गायकवाड़ ने 33 गेंद पर 41 रन बनाए।