script

IPL 2022: रोमांचक मुक़ाबले में मुंबई ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Apr 30, 2022 11:57:31 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

IPL 2022: डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया।

rr_vs_mi_lost.png

मुंबई ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया।

IPL 2022 RR vs MI : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वे सीजन का 44वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया।
यह मुंबई इंडियंस की इस आईपीएल में पहली जीत है। लगातार 8 मैच हारने के बाद मुंबई को आज पहली जीत हासिल हुई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 39 गेंद पर 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक सिक्स लगाया। सूर्य के अलावा तिलक वर्मा ने 35, ईशान किशन ने 26 और आखिरी में टिम डेविड ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स के लिए रविचंद्रन अश्विन ने शानदार स्पेल डाला। अश्विन ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट, ट्रेंट बोल्ट ने तीन ओवर में 26 रन देकर एक विकेट और युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन ने एक -एक विकेट चटकाए। 
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के शानदार अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए हैं। बटलर ने 52 गेंद पर 4 सिक्स और 5 चौकों की मदद से 67 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 16 , देवदत्त पडिक्कल ने 15 और डेरिल मिशेल ने 17 रनों की पारी खेली।
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट ऋतिक शौकीन और रिले मेरेडिथ ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं कुमार कार्तिकेय और डेनियल सैम्स को एक-एक विकेट मिला।

ट्रेंडिंग वीडियो