scriptIPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हरा अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा राजस्थान | IPL 2022: Rajasthan royals beat lucknow-super-giants by 24 runs | Patrika News

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हरा अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा राजस्थान

locationनई दिल्लीPublished: May 15, 2022 11:29:25 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

IPL 2022: ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैककॉय और रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 रनों से हराया। इस जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है।

raj_won.png

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया।

IPL 2022 RR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वे सीजन का 63वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को 24 रन से हरा दिय। दीपक हूडा की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के बावजूद लखनऊ 179 रनों के लक्ष्य को नहीं पा पाया और मैच हार गया।
इस जीत के साथ राजस्थान के 16 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे नम्बर पर आ गई है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 15 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक बोल्ट की गेंद ओर नीशम को पॉइंट पर कैच दे बैठे। जबकि अगली ही गेंद पर बदोनी एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। बदोनी की जगह दीपक हुड्डा क्रीज पर आए।
इसके बाद अच्छी लय में दिख रहे लोकेश राहुल प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर यशस्वी जायसवाल को कैच दे बैठे। केएल राहुल 19 गेंद में 10 रन बनाये। इस विकेट के बाद क्रुणाल पंड्या और दीपक हुड्डा ने 65 रनों की साझेदारी की। लेकिन तभी रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर क्रुणाल पंड्या अपना विकेट गंवा बैठे।
इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और लखनऊ की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। लखनऊ 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 154 रन की बना पाई। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट ओबेद मैककॉय और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 , युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में 180 रन बनाये थे। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार पारी खेली। जायसवाल ने 29 गेंद पर 6 चौके और एक सिक्स की मदद से 41 रन बनाये। वहीं पडिक्कल ने 18 गेंद पर 39 रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्हों ने पांच चौके और दो सिक्स लगाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो