टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को सस्ते में खो दिया। बटलर 6 गेंद पर मात्र दो रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने खुद कप्तान संजू सैमसन आये। सैमसन ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की। सैमसन और जायसवाल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की।
लेकिन जब टीम का स्कोर 75 रन था तभी संजू ने जेसन होल्डर को लम्बा शॉट लगाने की कोशिश की और दीपक हूडा को कैच दे बैठे। संजू ने 24 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 32 रन बनाये। संजू के बाद क्रीज़ पर खब्बू बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल आये। पडिक्कल ने जायसवाल पारी को आगे बढ़ाया।
लेकिन तभी आयुष बदोनी की गेंद पर जायसवाल उन्हीं को कैच दे बैठे। जायसवाल ने 29 गेंद पर 6 चौके और एक सिक्स की मदद से 41 रन बनाये। पांचवे नम्बर पर रियान पराग क्रीज पर आये। पराग ने पडिक्कल के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 21 रन जोड़े। लेकिन तभी रवि विश्नोई ककी गेंद पर लम्बा शॉट लगाने की कोशिश में पडिक्कल क्रुणाल पंड्या को कैच दे बैठे। पडिक्कल ने 18 गेंद पर 39 रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्हों ने पांच चौके और दो सिक्स लगाए।
इसके बाद क्रीज़ पर कीवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम आये। नीशम और पराग ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए छठे विकेट के लिए 27 रन जोड़े। लेकिन तभी पराग रवि विश्नोई की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को कैच दे बैठे। पराग ने 16 गेंद पर 17 रन बनाये।
18वे ओवर में नीशम और रविचंद्रन अश्विन के बीच तालमेल में दिक्कत हुई और नीशम रनआउट हो गए। आखिरी में ट्रेंट बोल्ट और अश्विन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को 178 रनों तक पहुंचाया। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने दो, आयुष बदोनी, आवेश खान और जेसन होल्डर ने एक-एक विकेट लिए।