scriptMI vs DC मैच से पहले दिनेश कार्तिक ने किया यह ट्वीट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल | IPL 2022 RCB Dinesh Karthik tweet gone viral before MI vs DC match | Patrika News

MI vs DC मैच से पहले दिनेश कार्तिक ने किया यह ट्वीट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

locationनई दिल्लीPublished: May 21, 2022 07:46:29 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

IPL 2022 dinesh Karthik tweet: कार्तिक ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पूरानी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक की यह तस्वीर साफ बताती है कि आज मुंबई को बेंगलोर का पूरा सपोर्ट है।

rcb.png

पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिनेश कार्तिक

IPL 2022 Mumbai Indians vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वे सीजन का 69वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिनेश कार्तिक ने एक ट्वीट किया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कार्तिक ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पूरानी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक की यह तस्वीर साफ बताती है कि आज मुंबई को बेंगलोर का पूरा सपोर्ट है।
https://twitter.com/hashtag/MIvDC?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कार्तिक ने लिखा “आर्काइवस से यह मिला” कुछ घंटों में ही कार्तिक का यह ट्वीट वायरल हो गया। इसके अलावा RCB ने भी एक ट्वीट किया है। इसमें RCB का लाल लोगो नीला हो गया है और लिखा है। ‘रेड टर्न्स ब्लू।‘
https://twitter.com/hashtag/NewProfilePic?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें अगर बेंगलोर को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो मुंबई इंडियंस को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। लेकिन अगर मुंबई हार जाती है तो दिल्ली का प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाएगा।
इस वक़्त बेंगलोर के 16 अंक हैं। अगर दिल्ली यह मैच जीत जाती है तो उनके भी 16 अंक हो जाएंगे। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट +0.255 है। ऐसे में उसे शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये बस मुंबई इंडियंस को हराने की जरूरत है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का नेट -0.253 है।
मुंबई के पास खोने को कुछ नहीं बचा है। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इस सीजन में टीम का यह आखिरी मैच है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो