बेंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान फाफ डुप्लेसी बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए हैं। डुप्लेसी प्रदीप सांगवान की गेंद पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को कैच दे बैठे। इसके बाद विराट कोहली और रजत पाटीदार ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े।
टीम बहरीन स्थिति में ईख रही थी तभी प्रदीप सांगवान की गेंद पर रजत पाटीदार गलत शॉर्ट लगा बैठे और शुभमन गिल को कैच दे दिया। पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद पर 52 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 55 चौके और 2 सिक्स लगाए।
लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने आखिर कार आईपीएल 2022 में अपना पहला अर्धशतक लगा दिया है। कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंद पर एक सिक्स और 6 चौकों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। लेकिन वे शामी की शानदार गेंद पार बोल्ड हो गए।
कोहली के बाद क्रीज़ पर इनफॉर्म दिनेश कार्तिक आए। लेकिन आज कार्तिक का दिन नहीं था और राशिद खान की गेंद पर वे शामी को कैच दे बैठे। कार्तिक ने 3 गेंद पर 2 रन बनाए। इसके बाद टीम को ग्लेन मैक्सवेल से उम्मीदें थी। लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लंबा शॉर्ट खेलने के चक्कर में वे राशिद खान को कैच दे बैठे। मैक्सवेल ने 18 गेंद पर 33 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 सिक्स लगाए। आखिरी में शाहबाज अहमद और महिपाल लोमरोर ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को 170 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
इससे पहले बेंगलोर की टीम ने अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए महिपाल लोमरोर को मौका दिया है। गुजरात ने दो बदलाव करते हुए प्रदीप सांगवान और साई सुदर्शन को अंतिम एकादश में जगह दी है।