दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए रोवमैन पॉवेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर चार सिक्स और एक चौके की मदद से 43 रन बनाए। वहीं मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। बुमराह ने चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए।
इसके बाद दिल्ली को अगली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। इनफॉर्म बल्लेबाज मिशेल मार्श गोल्डन डक पर आउट हो गए। मार्श पहली ही गेंद पर बुमराह की गेंद पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को कैच दे बैठे।
इसके बाद अच्छी लय में दिख रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पावरप्ले के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। शॉ ने 23 गेंद पर 24 रन बनाए और बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन को कैच दे बैठे।
इसके बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने करेबियाई बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल के साथ परी को संभाला। दोनों ने पंचवे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 44 गेंद पर 75 रन बनाए। लेकिन तभी पंत रमनदीप सिंह की गेंद पर ईशान किशन को कैच दे बैठे। पंत ने 33 गेंद पर चार चौके और एक सिक्स की मदद से 39 रन बनाए।
इसके बाद पॉवेल ने अक्षर पटेल के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 144 के स्कोर पर पॉवेल बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद क्रीज़ पर आए शार्दुल ठाकुर मात्र 4 रन बनाकर रमनदीप की गेंद पर टिम डेविड को कैच दे बैठे।