हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी मुंबई
मुंबई की बात करें तो ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड लय में लौट आए है। पोलार्ड से मुंबई की टीम और मजबूत हुई है। वहीं ईशान किशन शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। तिलक वर्मा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित की फॉर्म और तेज गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय है। बैंगलोर के खिलाफ मुंबई अच्छा प्रदर्शन कर हार का सिलसिला तोड़ सकती है।
यह भी पढ़े- IPL 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट
मुंबई पर जीत का चौका लगाने उतरेगी बैंगलोर
आईपीएल के इतिहास में अब तक मुंबई और बैंगलोर के बीच कुल 29 मुकाबले खेले गए। इनमें से 17 मैचों मुंबई को जीत मिली है। वहीं बैंगलोर ने 12 मैच में जीत हासिल की। हालांकि, मुंबई के खिलाफ बैंगलोर ने पिछले तीन मैच जीते हैं। मौजूदा सीजन की बात करें तो बैंगलोर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। वहीं मुंबई खराब फॉर्म से जुझ रही है।
पिच रिपोर्ट
एमसीए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह शुरुआत में बल्लेबाजों की मदद करती है। लेकिन खेल को आगे ले जाने के लिए स्पिनरों की मदद की भी मदद करती है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में पीछा करने वाली टीम को विकेटों पर फायदा है। बाउंड्री की दूरी करीब 80-85 मीटर है। दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम का यहां शानदार रिकॉर्ड है। इस मैदान पर जीत का 80 प्रतिशत बरकरार रखा है।
यह भी पढ़े- IPL 2022 : मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग-XI): फाफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), डेविड विली, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज।