दोनों की इस झड़प का एक वीडियो ओशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। रियान पराग जब पारी की आखिरी गेंद पर डीप मिडविकेट पर बड़ा सिक्स लगाने के बाद पवेलियन लौट रहे थे तब गेंदबाज हर्षल पटेल कुछ कहते हुए उनके पास दिखाई दिए। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। तभी राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक वहां या गए और दोनों को अलग कराया।
बात दें रियान पराग ने हर्षल पटेल के इस ओवर में 18 रन बनाए। 20वें ओवर की पहली गेंद पर पराग ने कोई रन नहीं लिया, लेकिन अगली गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा दिया। फिर तीसरी गेंद पर दो रन बटोरे और फिर चौथी गेंद पर ***** जड़कर 29 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। पराग ने पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं लिया क्योंकी वह सिक्स मारना चाहते थे। पराग ने पटेल की आखिरी गेंद पर ऐसा ही किया औरडीप मिडविकेटके ऊपर से सिक्स जड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए।Riyan Parag v/s Harshal Patel fight full gaali galoch pic.twitter.com/5StAYO805p
— Piña Colada (@shekhariyat) April 26, 2022
पराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल व्यक्त पर 31 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए जोश हेजलवुड, मुहम्मद सिराज और वानिंदु हसरंगा ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं हर्षल पटेल को एक विकेट मिल।